Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव रायगढ़ अंचल के किसानों को समर्पित होगी पटेलपाली की यह आदर्श मंडी-कृ...
रायगढ़ अंचल के किसानों को समर्पित होगी पटेलपाली की यह आदर्श मंडी-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
एक्सक्लूसिव

रायगढ़ अंचल के किसानों को समर्पित होगी पटेलपाली की यह आदर्श मंडी-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

Azaad Bharat Desk 13 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़, 13 जनवरी 2025/ प्रदेश के कृषि मंत्री व रायगढ़ जिले को प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के साथ पटेल पाली थोक सब्जी व फल मंडी में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

             इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि आज छेरछेरा के पर्व पर हम किसानों को समर्पित इस सब्जी मंडी के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवता के नेतृत्व में हम किसानों के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा इस सब्जी मंडी के उन्नयन का कार्य प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ के विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के अनुशंसा पर किया गया है। वे स्वयं खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए भी उन्होंने अपनी मिट्टी को कभी नहीं छोड़ा बल्कि इसकी ख्याति प्रदेश के बाहर भी दूर.दूर तक पहुंचाई है। इस मंडी के बनने से किसानों को यहां उन्नत सुविधा मिलेगी तथा यहां किसानों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश की सरकार लगातार कृषक हितैषी नीतियों का निर्माण और क्रियान्वयन कर रही है। किसानों से 3100 रूपये क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। यहां स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग रखी। उसका भी निर्माण जल्द किया जाएगा।

              वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पटेल पाली सब्जी और फल मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने के लिए यहां कई सुविधाएं तैयार की जाएंगी। मंडी को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से हाइटेक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों की लगातार मांग रही है कि पटेलपाली मंडी को एक उन्नत स्वरूप दिया जाए। इसके लिए करीब 5 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्य यहां पर किए जाएंगे। इसके सारी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात टेंडर की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। अब भूमिपूजन के बाद यहां निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंडी इस अंचल के हजारों किसानों उम्मीदों और सपनों का प्रतीक होगा। अत: इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा किया जाए।

             इस अवसर पर श्री अरुणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, गोपी सिंह ठाकुर, फागुलाल सिंह, रमेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अनिरुद्ध सिंह सचिव मंडी बोर्ड पटेलपाली, अनिल वर्मा उप संचालक कृषि, दाता राम नायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरीश राठौर भारसाधक कृषि उपज मंडी पटेलपाली, अभिषेक पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पी के अरजरिया कार्यपालन अभियंता, राजेश कुमार पंडा अनुभाग अधिकारी, संतोष अग्रवाल, सत्येंद्र गबेल, तारावती पटेल सरपंच पटेलपाली, मनीष उदासी, अभिलाष कछवाहा सहित समस्त थोक फल सब्जी व्यापारी सहित अंचल के कृषक गण उपस्थित रहे।

*पटेलपाली मॉडल मंडी में विकसित की जाएंगी ये सुविधाएं*

पटेलपाली मंडी को मॉडर्न हाईटेक मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंडी 17.12 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित है। यहां 4 करोड़ 87 लाख 54 हजार रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किए जायेंगे। पटेल पाली मंडी के लिए स्वीकृत कार्यों में 07 छायादार चबुतरा का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किया जायेगा। परिसर में निर्मित सी.सी.रोड की मरम्मत के साथ यहां वाहनों की पार्किंग का निर्माण भी इसमें शामिल है। पटेल पाली सब्जी मंडी प्रांगण में स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्क लाईट की मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा मेन गेट, चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ काऊ केचर, बूम बेरियर और परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने का कार्य व कम्प्यूटर सेट, तडि़त चालक लगाने का काम होगा। यहां 100 टन का धरमकांटा कम्प्यूटर सेट व अन्य जरूरी उपकरणों के साथ लगाया जाएगा। परिसर में शौचालय (पुरूष एवं महिला),पेयजल घर निर्माण किया जाएगा। बची खुची सब्जियों के गारबेज मैनेजमेंट के लिहाज से वर्मी कम्पोस्ट टंकी भी यहां बनवाई जाएंगी।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |