Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव 32 करोड रुपए से ज्यादा की लागत से बनेगी शहर की 30 मुख्य सड़क,सड़कों...
32 करोड रुपए से ज्यादा की लागत से बनेगी शहर की 30 मुख्य सड़क,सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है शुरू.
एक्सक्लूसिव

32 करोड रुपए से ज्यादा की लागत से बनेगी शहर की 30 मुख्य सड़क,सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है शुरू.

Harshad Dewangan 08 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News/रायगढ़, 8 जनवरी/ शहर के 30 मुख्य सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 32 करोड़ 86 लाख से ज्यादा की लागत से इन सड़कों का मरम्मत एवं निर्माण होगा।

           शहरवासियों को नई मुख्य सड़कों की सौगात मिलने लगी है। पूर्व में टीवी टावर रोड, बोईरदादर रोड का निर्माण किया गया,  बुधवार को ओवर ब्रिज के ऊपर से सुभाष चौक तक सड़क निर्माण का कार्य किया गया। इसी तरह उर्दना बटालियन में भी डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य जारी है। इससे आवागमन सुगम होगा, वही ट्रैफिक जाम की समस्या भी खत्म होगी।

        निगम प्रशासन द्वारा शहर के 30 मुख्य सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण किया जाएगा। इसमें वार्ड क्रमांक 48 बाईरदादर चौक से शालिनी स्कूल तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 18, 19 तुलसी होटल से गांधी प्रतिमा एवं मालधक्का रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 21 बेलादुला स्कूल से पीपल पेड़ तक सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 46 उर्दना मेन रोड से छठवीं बटालियन ऑफिस तक सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 42 अमलीभौना प्राथमिक शाला से बाबाधाम मुख्य मार्ग से बस्ती तक बीटी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 8, 9 रियापारा चौक से संबरी स्प्रे पेंटिंग शॉप चांदमारी रामपुर मेन रोड तक सड़क निर्माण, छातामुड़ा मेन गेट से बस्ती तक रोड निर्माण, शंकर टिंबर से बेनीकुंज तक बीटी रोड निर्माण, गुरुद्रोण स्कूल से शिशुपाल घर तक बीटी रोड निर्माण, महेश शुक्ला घर से खोखर घर तक डामरीकरण सड़क कार्य, पोस्ट ऑफिस के पीछे ओम मोबाइल से सांसद निवास तक बीटी सड़क निर्माण, शाहिद चौक से शनि मंदिर तक बीटी सड़क निर्माण, सुरभि डेयरी से सुमित घर की ओर मुख्य मार्ग के पास बीटी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 26, 27 जिओ मार्ट के सामने से हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग तक अतरमुड़ा रोड बीटी सड़क निर्माण, आयुर्वेद हॉस्पिटल से मिनीमाता चौक तक बीटी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 29, 30 पंडित दीनदयाल गार्डन से कयाघाट चौक तक बीटी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 47 क्रेजी फास्ट फूड सेंटर से विजयपुर चौक से इंदिरा विहार चौक तक बीटी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाउस से हाउसिंग बोर्ड तक बीटी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक  सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 33 गांधीनगर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेन रोड तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 45 भगवानपुर शिव मंदिर से स्कूल तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 27 शुभ ब्यूटी पार्लर से जगन्नाथपुरम कॉलोनी तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य होगा। इस तरह 32 करोड़ 86 लाख से ज्यादा की लागत से 30 सड़कों का निर्माण होगा। शहर के सभी ओर नई सड़क का निर्माण होगा। इससे शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

*पूर्ण गुणवत्ता और समय पर होंगे सड़क निर्माण कार्य कमिश्नर क्षत्रिय* 

निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कार्य आदेश जारी कर सभी सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश निगम कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया को दिए हैं। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी तरह के निर्माण और सड़क निर्माण के लिए पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की बात कही है। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सभी निर्माण कार्यों की तय फॉर्मेट पर निर्माण सामग्री की सैंपलिंग करने और गुणवत्ता की रिपोर्ट सभी फाइलों पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |