Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव देश में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए ...
देश में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ भी अलर्ट मोड पर है. इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में एक अहम बैठक आयोजित की.
एक्सक्लूसिव

देश में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ भी अलर्ट मोड पर है. इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में एक अहम बैठक आयोजित की.

Harshad Dewangan 07 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/Raipur. रायपुर। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में त्राहिमाम मचा चुका था और अब चीन से फिर एक नई बीमारी HMPV Virus का प्रकोप शुरू हो गया है. इस संक्रमण की एंट्री यूएस और मलेशिया के बाद अब भारत में भी हो गई है. देश में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ भी अलर्ट मोड पर है. इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और वायरस से निपटने के लिए रणनीति तैयार की। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि HMPV वायरस कोरोना वायरस जैसा नहीं है, हालांकि लक्षण थोड़ा सा मिलता-जुलता है. उन्होंने कहा कि इस वायरस से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी रखने की आवश्यकता है. आज की बैठक में HMPV वायरस से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई. HMPV वायरस के इलाज के लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही प्रदेश भर में वेंटिलेटर, ICU और नॉर्मल बेड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. वायरस के प्रकोप के लक्षणों के आधार पर गाइडलाइंस तैयार करने का निर्देश दिया गया है. बच्चे और बुजुर्ग हाई रिस्क जोन में होते हैं. बाकी संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई है. बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया,   DHS प्रियंका शुक्ला, नेशनल हेल्थ मिशन के संचालक, CGMSC MD और हेल्थ कमिश्नर उपस्थित थे. विशेषज्ञों के अनुसार एचएमपीवी वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूरी बना कर रखें, सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों के के संपर्क में न आएं। सर्दी खांसी बुखार के लक्षण पर तत्काल स्थानीय अस्पताल में जांच कराएं, ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. खांसते व छींकते समय मुंह व नाक को रूमाल से ढंके, अपने हाथों को साबुन एवं सेनेटाइजर से साफ करते रहें, यदि बीमार है तो घर पर रहे, ज्यादा पानी पीएं एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें. सर्दी, खांसी व बुखार होने पर अथवा सामान्य स्थिति में भी टिशू पेपर का दोबारा इस्तेमाल न करें. बार-बार आंख नाक व मुंह को न छूएं. सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें तथा डाक्टर से सलाह लिए बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें. गौरतलब है कि एचएमपी वायरस खांसने, छींकने से निकलने वाले ड्रापलेट्स , संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने अथवा नजदीकी संपर्क में आने , दूषित सतह पर हाथ लगाने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलता है. सर्दी, खांसी , बुखार तथा सर्दियों में सांस लेने में परेशानी इसके सामान्य लक्षण हैं। कुछ गंभीर केसेस में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस भी इस बीमारी के लक्षण हैं. देश के कुछ राज्यों में इसके मरीज मिलने की सूचना मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग का अमला अपनी तैयारी में जुट गया है. विशेषज्ञों के अनुसार यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी वायरस है जो आम तौर पर सर्दी के दिनों में दिखाई पड़ता है।


 

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |