Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 24 घंटे में आरोपी '...
जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 24 घंटे में आरोपी 'चितकबरा बाबा' गिरफ्तार
एक्सक्लूसिव

जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 24 घंटे में आरोपी 'चितकबरा बाबा' गिरफ्तार

Azaad Bharat Desk 03 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


         Azaad-bharat News/*03 जनवरी, रायगढ़* । रायगढ़ के जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका डिलेश्वरी महंत (35), जो भिक्षा मांगकर जीवन यापन करती थी, का शव 02 जनवरी 2025 को जेल कॉम्प्लेक्स की गैलरी में पाया गया था।


            कल दोपहर जूटमिल पुलिस को जेल काम्पलेक्स में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली । तत्काल डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ जूटमिल व साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची । मृतिका के भाई नरेंद्र दास ने पुलिस को बताया कि डिलेश्वरी महंत, जिनके पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है, उसके मृत्यु के बाद से डिलेश्वरी अपने ससुराल से रहती थी और पिछले कुछ समय से भीख माँगकर अपना जीवन यापन कर रही थी । डिलेश्वरी की हत्या सूचना पाकर जेल कम्प्लेक्स में जाकर देखा जहाँ प्रथम तल के गैलरी में दुकान नंबर 04 के सामने बहन की लाश पड़ी थी, सिर, चेहरा, नाक, मुँह में चोट था । जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम पंचानामा कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध 01/2025 धारा 103(1) BNS कायम किया गया ।


*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

        एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन में जांच टीम प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी का सुराग जुटाने के लिए मृतिका के जान-पहचान वालों से पूछताछ की। एक गवाह ने बताया कि मृतिका को एक भिक्षुक, जिसे 'चितकबरा बाबा' के नाम से जाना जाता है, के साथ देखा गया था। चितकबरा बाबा मौके से फरार था । तत्काल पुलिस टीम संदेही की पतासाजी में जुट गई । संदेही के भिच्छुक प्रवृत्ति की जानकारी पर पुलिस ने रेल्वे स्टेशन पर जाकर ऐसे लोगों से पूछताछ किया जिसमें उसके नया शनि मंदिर के पास होने की जानकारी मिली । तत्काल पुलिस टीम नया शनि मंदिर पहुंचकर संदेही मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा को हिरासत में ली जिससे कड़ी पूछताछ करने पर डिलेश्वरी महंत की हत्या करना स्वीकार कर घटना का वृतांत बताया । 



             आरोपी मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा  पिता टेटकूराम 54 वर्ष, निवासी ग्राम जमीरगीडी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद से पूजापाठ एवं भीख मांग कर जीवन यापन करते आ रहा है । करीब 06 माह पूर्व रायगढ़ आकर भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था । इसी दौरान रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास भीक्षा मांगने वाली डिलेश्वरी महंत से जान परिचय हुआ, दोनो अलग-अलग भीक्षा मांगकर कर आते थे और पति-पत्नी की तरह रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास रहते थे । कुछ दिन पहले डिलेश्वरी वहां से चली आई थी बाद में पता चला कि डिलेश्वरी जेल काम्प्लेक्स के उपर गैलरी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है । जिसे कई बार साथ चलने के लिए बोला पर जाने से इंकार करती थी। दिनांक 02.01.2025 को पूरा सोच विचार कर जेल काम्प्लेक्स गया और डिलेश्वरी को साथ चलने बोला जो साथ जाने से मना कर दी जिस बात को लेकर दोनो के बीच लडाई झगडा गाली गलौज हुआ । तब डिलेश्वरी को एक झापड मारा तो डिलेश्वरी मुंह के बल गैलरी में गिर गई जिससे उसके सिर चेहरे में चोट आया काफी खून बह रहा था । डिलेश्वरी आसपास के लोगों को आवाज लगा देने लगी जिससे डर गया और फंस जाऊंगा सोंचकर डिलेश्वरी के गले में रखे हुए गमछे से उसके गले में लपेट कर दोनो हाथ से ताकत से खीच दिया जिससे डिलेश्वरी की मृत्यु हो गई। तब वहां से भाग गया । पुलिस ने आरोपी की निशांदेही पर गमछा और आरोपी के घटना समय पहने उसके जैकेट की जप्ती की है । आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । 


           एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन पर तत्काल कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी का पता लगाने व गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, खीरेन्द्र जलतारे, कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक सुशील यादव, परमानंद पटेल, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू की अहम भूमिका एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |