अपनी पसंद की खबर खोजें
इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चयनित वैभव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अपने छात्र जीवन का अनुभव बताया, वैभव ने कहा कि कांसाबेल से रायगढ़ आने के समय कुछ पता नहीं था लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल के 4 साल छात्र जीवन के स्वर्णिम काल रहे, इस दौरान स्कूल की गतिविधियों एवं शिक्षकों के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। सीपी देवांगन सर से गणित का लाभ मिला, रामचन्द्र शर्मा सर से अनुशासन सीखने मिला। संस्कार की खास बात है कि शिक्षा एवं संस्कार तो मिलता ही है साथ ही विद्यार्थी का व्यक्तित्व विकास भी होता है। मैं स्कूल एवं शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ हूं।
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने वैभव जिंदल के स्कूली जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वैभव जैसे छात्र स्कूल के लिए सदा ही गर्व महसूस करवाते हैं, वैभव कांसाबेल से आने और संस्कार स्कूल से जाने के बीच अद्भुत प्रगति किये और सफल हुये। केवल संस्कार पब्लिक स्कूल ही नहीं रायगढ़ एवं जशपुर जिले के निवासियों के लिए भी गर्व का विषय हैं। हमारा प्रयास विद्यार्थियों के लिए सदा ही जारी रहेगा। वैभव के परिवार एवं रायगढ़ वासियों को बधाई एवं शुभकामना।