अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ रायपुर। नए साल के जश्न में अगर आप पनीर खाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2500 किलो नकली पनीर बरामद किया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बरामद किया है। इस पनीर को नए साल के मौके पर रायपुर के अलग-अलग होटलों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री को सील किया है. इस फैक्ट्री से 2500 किलोग्राम डुप्लीकेट पनीर जब्त किया गया है. जांच में टीम को पनीर में हानिकारक रसायन, डालडा पाम ऑयल, तेल, मैदा समेत कई चीजों की मिलावट मिली है, जो सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है.