अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में आवागमन को और सुदृढ़ बनाए जाने की ओर नवा रायपुर में रेल यात्रा को बढ़ावा देने हेतु एक और रेल्वे स्टेशन फेयर ग्राउंड (मेला मैदान) रेल्वे स्टेशन आकार ले रहा है। ट्रेन नवा रायपुर से अभनपुर तक चलेगी। 8 कोच वाली ट्रेन रायपुर स्टेशन से सुबह 9 बजे छूटेगी। 9.37 बजे यानी सैंतीस मिनट में नवा रायपुर के सीबीडी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन अभनपुर के लिए रवाना होगी। एक ट्रेन शाम 4.20 को छूटकर 4.57 बजे नवा रायपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन शाम 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगों के पैसे और समय दोनों बचेंगे।