Azaad Bharat
Breaking
🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम रोजगार सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं,अंजली एवं मालती ...
सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं,अंजली एवं मालती शुरू करेगी स्वयं का व्यवसाय
रोजगार

सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं,अंजली एवं मालती शुरू करेगी स्वयं का व्यवसाय

Azaad Bharat Desk 25 December 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


Azaad-bharat News/रायगढ़, 25 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत संचालित सक्षम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस योजना से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महती भूमिका निभा रही है। योजना का उद्देश्य विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बनाना है।

              ऐसी ही कहानी है तहसील पुसौर के ग्राम लारा निवासी अंजली भोय की। जो सिलाई का कार्य जानती थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इसे व्यवसाय के रूप में नहीं कर पा रही थीं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की पुसौर परियोजना की सुपरवाइजर की सहायता से उन्होंने सक्षम योजना के लिए आवेदन किया। इस योजना के तहत उन्हें 2 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत हुई है। अब अंजली भोय सिलाई के कार्य को व्यवसाय के रूप में शुरू कर सकती है। अब वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकती है। इसी प्रकार तहसील खरसिया के ग्राम कलमी पो.भैनापारा निवासी श्रीमती मालती बाई चौहान एक छोटे स्तर पर सब्जी उगाने और बेचने का कार्य करती थीं। उनकी सीमित आय के कारण व्यवसाय विस्तार संभव नहीं हो पा रहा था। सक्षम योजना के तहत उन्हें 80 हजार  रुपये की ऋण राशि स्वीकृत हुई। अब वह सब्जी उत्पादन और विक्रय को बड़े स्तर पर कर अपने परिवार की आय बढ़ा सकेंगी।

               उल्लेखनीय है कि सक्षम योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है, जिसके तहत महिलाएं मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हितग्राही श्रीमती भोय एवं श्रीमती मालती कहती है महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित सक्षम योजना उन महिलाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो बहुत जरूरतमंद है और जिन्हें आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होना है। यह कम ब्याज दर में अच्छी योजना है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। उन्होंने सक्षम योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दी है।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |