अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर/आवेदिका ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी की अनावेदक (पति) शराब की नशे में बहुत ज्यादा मार पीट करता है और उसके बड़े बेटे को घर से निकाल दिया है और मात्र 4 माह के दुधमुंहे बच्चे को छीनकर अपने बड़ी बहन के पास झांसी उत्तरप्रदेश में छोड़ आया है, पिछले सुनवाई में अनावेदक ने अपनी गलती स्वीकारा और आयोग के निर्देश पर बच्चे को लेकर आयोग में उपस्थित हुआ। महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक के समझाइश पर पति-पत्नी का रिश्ता फिर से जुड़ा और एक मासूम बच्चे को उसकी मां मिल गई। आयोग ने सुलह कराते हुए इस प्रकरण में एक काउंसलर को साल भर के लिए नियुक्त किया है जो समय-समय पर उनसे पूछताछ करते रहेगी। इस निर्देश के साथ आयोग ने प्रकरण समाप्त फिर कर दिया।