अपनी पसंद की खबर खोजें
1. रोमेश साहू से मारपीट और लूटपाट का मामला (जूटमिल-अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस):
बंटी साहू और उसके 11 साथियों ने रमेश साहू को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
2. सागर साहू, मालीडीपा से गणेश विसर्जन दौरान लूट, मारपीट (जूटमिल-498/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस):
बंटी और उसके साथियों ने सागर साहू से मारपीट और लूटपाट की।
3. महिला कंचनबाई, आईटीआई कालोनी (चक्रधरनगर-561/2024 धारा 296, 351(2), 115(2),127(2),140(3),309(6),309(4),3(5) बीएनएस):
महिला ने उसके बेटे मोहन बोहिदार के साथ बंटी और उसके 02 साथियों पर लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज कराया।
इन तीनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज के दूसरे ही दिन 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया, बंटी साहू फरार था।
- बंटी साहू पर थाना जूटमिल में 2007 से ठगी, मारपीट और लूटपाट के 28 अपराधिक मामले और 08 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
- *जिला बदर*: जून 2023 में बंटी पर एक साल के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई थी।
- जिला बदर अवधि समाप्त होने के बाद वह रायगढ़ लौटकर अपराध करने लगा।
डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर, जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम बंटी साहू की लोकेशन पर नजर रखे हुए थी।
- बंटी साहू रायगढ़ में अपने घर के सीसीटीवी डीवीआर का डेटा डिलीट करने आया था।
- पुलिस ने उसे घेराबंदी कर कबीर चौक पर गिरफ्तार किया।
- आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है।
बंटी साहू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने जिला बदर की फाइल तैयार करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।