Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव , “ममता बनर्जी देश की एक बड़ी नेता हैं। वे 2011 से पश्चिम बंगाल की ...
, “ममता बनर्जी देश की एक बड़ी नेता हैं। वे 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मोदी जी के रथ को बंगाल में रोका है
एक्सक्लूसिव

, “ममता बनर्जी देश की एक बड़ी नेता हैं। वे 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मोदी जी के रथ को बंगाल में रोका है"शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने कहा

Harshad Dewangan 11 December 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 Azaad Bharat News/शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच तृमणूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की। उन्होंने ममता बनर्जी को सक्षम नेता बताया। कहा, “ममता बनर्जी देश की एक बड़ी नेता हैं। वे 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मोदी जी के रथ को बंगाल में रोका है। एक नहीं, बल्कि उन्होंने भाजपा को दो बार हार का मुंह दिखाया। एक 2016 और दूसरा 2021 में। ममता बनर्जी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरती नजर आ रही हैं। वे लगातार प्रधानमंत्री को राजनीतिक मैदान में टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।” उन्होंने राहुल गांधी के संबंध में कहा, “इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि राहुल गांधी एक काबिल नेता हैं। वे नेता प्रतिपक्ष हैं। लेकिन, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस तरह बीते दिनों नीतीश कुमार खफा होकर चले गए, इसके बाद ममता बनर्जी भी चली जाएंगी, तो हमारे पास क्या बचेगा। हम किन लोगों के साथ रहेंगे। मुझे लगता है कि हमें इस दृष्टि से भी इस परिस्थिति को समझना होगा, तो ऐसी स्थिति में हम मोदी जी से कैसे लड़ेंगे। अगर हम मोदी जी से लड़ना चाहते हैं, तो हमें पहले उनके जैसा बनना पड़ेगा।” उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि इस विषय पर ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक हो, जिसमें राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी शामिल हों। जिस तरह से क्रिकेट में समय-समय पर कैप्टन बदले जाते हैं, ठीक उसी प्रकार अगर नेतृत्व परिवर्तन हो, तो इसमें हर्ज ही क्या है। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे गठबंधन के सभी घटक दल बेहतर स्थिति में रहे और अच्छा प्रदर्शन करें। तभी जीत हो पाती है, जब सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।” उन्होंने कहा, “ हमारे लिए राहुल गांधी और ममता बनर्जी दोनों ही आदरणीय हैं। लेकिन, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर हम मोदी जी को हराना चाहते हैं, तो इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा, नहीं तो हमें इसी तरह से हार का मुंह देखना होगा। अब मैं दावे से कह सकता हूं कि भाजपा 2029 की तैयारी में लग गई होगी।” उन्होंने कहा, “वहीं अगर राहुल गांधी की बात करेंगे, तो वो लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। उनके पास बहुत सारे काम हैं। ऐसे में मैं तो कहूंगा कि राहुल गांधी को खुद सामने आकर इस दिशा में पहल करनी चाहिए। इसके अलावा, अगर नीतीश कुमार भी भविष्य में हमारे साथ आ जाते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा रहेगा।” उन्होंने कहा, “हमारे इंडिया गठबंधन के घटक दलों में एक नहीं, बल्कि कई नेता हैं, जो इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं।”


 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |