अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।