अपनी पसंद की खबर खोजें
एमए सोशियोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शाकिब अनवर ने बताया कि उन्होंने अन्य छात्रों के साथ मिलकर धरना दिया और लाइब्रेरी खोलने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर लाइब्रेरी खोलकर बच्चों को बुक्स उपलब्ध कराने की अपील भी की। शाकिब ने बताया कि, “कॉलेज प्रशासन में आपसी तालमेल की कमी है, जहां सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करते हैं."