Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अपने गुट के अधिकांश सीटों ...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अपने गुट के अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर बनी सहमती
एक्सक्लूसिव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अपने गुट के अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर बनी सहमती

Azaad Bharat Desk 24 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
 Azaad Bharat News/Mumbai मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अपने गुट के अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को असली शिवसेना साबित करने में कामयाबी हासिल की है। महायुति गठबंधन में शिंदे गुट की शिवसेना ने जिन 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से लगभग 70% सीटों पर जीत हासिल की। महाविकास आघाडी गठबंधन में उद्धव गुट की शिवसेना ने जिन 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से लगभग 24% सीटों पर ही जीत मिली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नाम पर सहमति बनी है। 2022 में शिवसेना को तोड़कर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार को गिराकर, बीजेपी और एनसीपी के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाई थी।

तब उद्धव गुट ने खुद को असली शिवसेना बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना था। चुनाव प्रचार के दौरान उद्धव गुट ने शिंदे को पार्टी तोड़ने वाला 'गद्दार' बताया था। इस बार शरद पवार की एनसीपी (एसपी) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सिर्फ 10 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई, जो शरद पवार के लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे खराब प्रदर्शन है। इस हार का मुख्य कारण बागी अजित पवार गुट का चुनाव लड़ना रहा। महायुति गठबंधन से चुनाव लड़ते हुए अजित गुट ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। 288 सीटों में से 87 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली एनसीपी (एसपी) सिर्फ 10 सीटों पर ही जीत पाई। 6 महीने पहले लोकसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी का स्ट्राइक रेट 80% था, जो अब घटकर सिर्फ 14.94% रह गया है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |