Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ...
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ली लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समीक्षा बैठक
एक्सक्लूसिव

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ली लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समीक्षा बैठक

Azaad Bharat Desk 22 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

 Azaad-bharat News/रायगढ़, 22 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के साथ जिले में लॉ-ऑर्डर को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, ताकि किसी भी घटना की सूचना आप तक पूर्व में पहुंच जाएं, जिससे समय पर कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

                कलेक्टर श्री गोयल ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान उन्होंने अब तक की गई कार्यवाही का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत नारकोटिक्स और ड्रग्स के विरुद्ध जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ फील्ड में संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में बाहर से आये श्रमिकों एवं किरायेदारों का सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बाहर से आए सभी मजदूरों का रूटिन वेरीफिकेशन कराने एवं उनका डाक्यूमेंट जमा कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ठेले व गुमटी लगाकर काम करने वालों का भी वेरीफिकेशन कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने अवैध प्लाटिंग व अवैध उत्खनन में संलिप्तता वाले लोगों को चिन्हित करते हुए नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अस्पतालों के फायर ऑडिट की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रायगढ़ जिले की ऊंची बिल्डिंग्स की सूची तैयार कर उनके भी फायर ऑडिट की जांच के निर्देश दिया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने नेशनल हाईवे में ब्लाइंड स्पॉट्स के आस पास एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने राजमार्ग, राज्यमार्ग एवं प्रमुख सड़कों के किनारे की जा रही भारी वाहनों की पार्किंग पर लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए।

              बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें एवं ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर जानकारी एकत्र करें। कही भी कोई घटना घटित होती है तो उसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दें, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हो सके ताकि आम जनता पर प्रशासन के प्रति भरोसा रहे। लोगों के प्रति संवेदनशील रहे एवं गंभीरतापूर्वक ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करें। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

*विस्फोटक भंडारण व परिवहन की नियमित रूप से जांच के निर्देश*

कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में विस्फोटक के भंडारण और परिवहन की जांच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विस्फोटकों के जांच की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए जारी लाइसेंस की शर्तों के पालन के लिए लाइसेंसधारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। विस्फोटक के भंडारण और परिवहन की सूचना उस क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस थाना में दिए जाने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने इसके लिए पुलिस, संबंधित विभाग, खदान प्रबंधन और विस्फोटक के भंडार और परिवहनकर्ताओं की एक संयुक्त सेमिनार बुलाकर लोगों को विस्फोटक को लेकर रखी जाने वाली सावधानियां और इस संबंध में कानूनी प्रावधान की जानकारी देने के निर्देश दिए।

*सामूहिक एवं संगठित कार्यक्रम के लिए लेना होगा अनुमति*

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सांप्रदायिकता एवं धर्मान्तरण विवाद के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि कही पर भी किसी प्रकार की सामूहिक अथवा संगठित कार्यक्रम के लिए नियमानुसार संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से परमिशन लेना जरूरी है। उन्होंने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने संवेदनशील इलाकों को चिन्हांकित कर वहां मजबूत सूचना तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए।

*'साईबर सुबह' के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक*

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पुलिस विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे 'साईबर सुबह' व्हाट्सअप मैसेज की सराहना की। उन्होंने इसे नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साईबर सुबह के मैसेज को अपने व्हाट्सअप ग्रुप के साथ ही अपने आसपास के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड करें ताकि आप स्वयं जागरूक रहे और लोगों को भी जागरूक करते रहें। बैठक में उपस्थित साईबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा साईबर फ्रॉड से बचने के लिए साईबर सुबह व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम एक मुहिम चलायी जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह-सुबह साईबर फ्रॉड से बचने संंबंधी उपाए बताए जा रहे है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |