अपनी पसंद की खबर खोजें
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 नवंबर को ग्राम ढाबाडीह के पास एक बंद पड़े पत्थर खदान में एक किन्नर की लाश मिली थी। मृतिका की धारदार हथियार से हत्या की गई थी और उसके पास से डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का मुख्य कारण किन्नर मठ का नेतृत्व हासिल करना था। मृतिका काजल किन्नर, मठ की प्रमुख बनने की चाह रखने वाली तपस्या किन्नर के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। इसीलिए तपस्या ने काजल को रास्ते से हटाने के लिए एक साजिश रची।
तपस्या ने सुपारी किलर की मदद से काजल की हत्या करवाई। उसने सुपारी किलर को इस काम के लिए 12 लाख रुपये दिए थे। बहाने बनाकर काजल को घटनास्थल पर बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में तपस्या किन्नर सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू, 10 लाख 50 हजार रुपये नकदी, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपियों के नाम
1. तपस्या किन्नर उर्फ मोहम्मद इमरान भोईर उम्र 36 साल निवासी किन्नर भवन जोरा थाना खम्हारडीह रायपुर जिला रायपुर
2. निशा श्रीवास किन्नर उम्र 51 साल निवासी धरमपुरा सरकारी स्कूल, तालाब, अमर पैलेस के पास रायपुर जिला रायपुर