Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव यह समय सबसे महत्वपूर्ण, भविष्य की मांग अनुसार खुद को करें तैयार- वि...
यह समय सबसे महत्वपूर्ण, भविष्य की मांग अनुसार खुद को करें तैयार- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
एक्सक्लूसिव

यह समय सबसे महत्वपूर्ण, भविष्य की मांग अनुसार खुद को करें तैयार- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Azaad Bharat Desk 20 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

*यह समय सबसे महत्वपूर्ण, भविष्य की मांग अनुसार खुद को करें तैयार- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी*

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


*डिग्री कॉलेज को सर्व सुविधायुक्त मार्डन कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित*


*वित्त मंत्री श्री चौधरी पहुंचे डिग्री कॉलेज, विद्यार्थियों से हुए रूबरू, कैरियर निर्माण के दिए टिप्स*


रायगढ़, 20 नवम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज रायगढ़ के किरोड़ीमल शास.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके जीवन का महत्वपूर्ण समय है। जिन्हें यह अहसास हो जाता है वह भविष्य निर्माण में आगे निकल जाता है। उन्होंने कहा कि अपने कैरियर के लिए इस 4 से 5 साल का बेहतर उपयोग करें। 10 वीं के बाद विषय चुनाव एवं 12 वीं के बाद बीए, बीकाम, बीएससी जैसे विषय लेकर पढ़ते है इस तरह आप जब 17 से 18 साल पढ़ाई के बाद जीवन में क्या करना है पता नहीं होता, इसके लिए आप सभी अभी से अपने भविष्य के लिए रणनीति एवं कैरियर प्लानिंग के साथ अपना लक्ष्य स्पष्ट कर भविष्य की मांग और संभावनाओं के साथ अपने आप को तैयार करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, प्राचार्य श्रीमती मनोरमा पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

           वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कैरियर संबंधी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य तय था और इसलिए गिनती की पढ़ाई पर विश्वास नहीं करते थे। इस दौरान उन्होंने अपने स्टॉक मार्केट एवं खेती के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें काफी पढ़ाई करनी पड़ी और यही लर्निंग उन्हें आज काम आ रही है। उन्होंने कहा कि आपको तय करना है क्या करना है क्या नहीं करना है इसके अलावा दूसरा विकल्प हो सकता आपको सभी को ध्यान में रख के कार्य करना है। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने पैशन को प्रोफेशन में बदलने के विकल्प के संबंध में भी जानकारी दी।

          वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा आगामी 2047 तक इंडिया की इकोनॉमी में अभूतपूर्व ग्रोथ होगा और इसका लाभ सभी को मिलेगा। इकोनामी ग्रोथ का फायदा लेने के लिए बदलते वक्त व मांग के अनुसार आपको तैयार रहना होगा, तभी आप उस अवसर का लाभ ले सकते है। यही कारण है कि रायगढ़ में कोडिंग क्लास प्रारंभ करने के साथ ही नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है ताकि आप सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारियों के साथ ज्ञान वर्धन कर सके।

           वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह महाविद्यालय जिले का पुराना एवं महत्वपूर्ण महाविद्यालय है। यहां आने का उद्देश्य डिग्री कॉलेज को मार्डन कॉलेज के रूप में विकसित करना है। ताकि कॉलेज में बेहतर लाइब्रेरी, लैब के साथ सर्व सुविधाएं सुनिश्चित हो सके और विद्यार्थियों को लर्निंग एवं सपोर्टिंग वातावरण मिल सके। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से महाविद्यालय के मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभागवार अपनी मांग आवेदन दिए। जिस पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जो कार्य जल्दी हो सकते है उन कार्यों को प्राथमिकता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण कराए जाएंगे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |