अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर/छत्तीसगढ़/राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के पास ही बैठ गया।: जानकारी के मुताबिक विनायक सिटी में मजदूरी का काम करने वाले संतोष कुमार (40 साल) और नोहर मानिकपुरी (23 साल) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर तीखी बहस हो गई।