Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव डॉमेस्टिक हेल्प के लिए आई बच्ची को फ्लैट मालिकों ने चार्जर की पिन च...
डॉमेस्टिक हेल्प के लिए आई बच्ची को फ्लैट मालिकों ने चार्जर की पिन चुभाकर बुरी तरीके से पीटा ,शिक़ायत मिलने पर पुलिस ने एनजीओ के साथ मिल कर छुड़ाया
एक्सक्लूसिव

डॉमेस्टिक हेल्प के लिए आई बच्ची को फ्लैट मालिकों ने चार्जर की पिन चुभाकर बुरी तरीके से पीटा ,शिक़ायत मिलने पर पुलिस ने एनजीओ के साथ मिल कर छुड़ाया

Azaad Bharat Desk 14 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Azaad-bharat News/नोएडा: नोएडा के एक हाईराइज सोसाइटी में बोकारो से डॉमेस्टिक हेल्प के लिए आई बच्ची को फ्लैट मालिकों ने चार्जर की पिन चुभाकर बुरी तरीके से पीटा है। सोसाइटी के लोगों ने बच्ची को पार्क में उदास देख उससे बात की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सोसाइटी के लोगों ने बच्ची को पार्क में उदास देख उससे बात की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एनजीओ के साथ मिलकर बच्ची को रेस्क्यू कर बाल श्रम से मुक्त करवाया और फ्लैट मालिकों और बच्ची के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

 जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-137 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में एक नाबालिग घरेलू नौकरानी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बच्ची मकान मालिक पर मारपीट का आरोप लगा रही है। सोसाइटी के एओए ने पुलिस और बाल कल्याण समिति को बुलाकर बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। इस मामले में सीडब्लूसी के आदेशानुसार थाना सेक्टर-142 पर फ्लैट मालिक, उसकी पत्नी और बच्ची के परिजनों के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस व 14(1) बालश्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को थाना सेक्टर-142 पर चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा सूचना दी गयी थी कि एक नाबालिग (उम्र लगभग 11 साल) के साथ मारपीट की जाती है। नाबालिग लॉजिक्स ब्लास्म काउंटी सेक्टर-137 स्थित एक फ्लैट में मेड है। 

 पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि बच्ची के साथ फ्लैट मालिक शाहजहां और उनकी पत्नी रुखसाना द्वारा मारपीट की जाती है। उससे जबरदस्ती घरेलू काम कराया जाता है। बताया गया कि बच्ची के परिजनों ने इसके लिए पैसे लिए थे। उसे यहां फ्लैट में काम के लिए भेजा था। पुलिस टीम द्वारा बच्ची का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराकर सीडब्लूसी समिति के समक्ष पेश किया गया। सीडब्लूसी समिति के आदेशानुसार बच्ची को चाइल्ड केयर में दाखिल किया गया। 

 दरअसल, सोसाइटी के एओए अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि सोसाइटी के लोगों को बच्ची फ्लैट के बाहर रोते हुए मिली थी। बच्ची ने वीडियो में बताया कि शाहजहां और उसकी पत्नी दोनों उससे जबरदस्ती काम करवाते है। काम नहीं करने या जरा सी बात पर वो उसे चार्जर के पिन से चुभो कर मारते है। वायरल वीडियो में बच्ची अपने हाथ में लगे निशान तक दिखा रही है। ये दिखाते हुए वो रोने लगती है। उसे डर लगा रहा है। बच्ची के मौसा उसे बोकारो से यहां लेकर आए थे। उसे बताया गया था कि वो यहां खुश रहेगी और अन्य बच्चों के साथ खेलेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बच्ची के साथ यहां जबरन मारपीट की जाती और उसे प्रताड़ित किया गया। फिलहाल वो चाइल्ड केयर में है। बच्ची ने बताया कि उसके पिता नहीं है। सौतेले पिता ने उसे यहां भेजा। उसके दो भाई भी है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |