अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर/छत्तीसगढ़/रायपुर में करीब 9बजे नागपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट की रूट डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।बताया जाता है कि इस फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद एविएशन अधिकारियों ने यह निर्णय लिया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह की अफवाहों से विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों में दहशत है। दिल्ली, मुंबई आदि के एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग हो चुकी है। लेकिन आज तड़के जब इंडिगो की विमान नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ी तब उसमें बम की अफवाह के कारण उसका रूट डायवर्ट किया गया इसके बाद उसे रायपुर में उतरा गया है।
फ्लाइट संख्या 6E812 में कुल 187 यात्री और उनके साथ 06 क्रू मेंबर हैं। फिलहाल सीआईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रहे हैं।