Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कार सवार पांच युवकों ने एक नाबालिग और उसकी मौसी के साथ 10 नवंबर को ...
कार सवार पांच युवकों ने एक नाबालिग और उसकी मौसी के साथ 10 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम  देने वाले ने आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया
एक्सक्लूसिव

कार सवार पांच युवकों ने एक नाबालिग और उसकी मौसी के साथ 10 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले ने आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया

Azaad Bharat Desk 12 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Azaad-bharat News/नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में कार सवार पांच युवकों ने एक नाबालिग और उसकी मौसी के साथ 10 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे 11 नवंबर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची लाजपत नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ   इगास आश्रम इलाके में रहती है। 10 नवंबर की रात नाबालिग अपनी 22 वर्षीय मौसी के साथ अंडरपास क्लब के पास गई थी। वे दोनों क्लब के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने नाबालिग की मौसी से बात की और उन्हें मालवीय नगर या फिर गुरुग्राम स्थित एक क्लब में ले चलने का वादा किया। नाबालिग की मौसी और आरोपियों के बीच मोबाइल नंबरों का अदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर गुरुग्राम की ओर चल दिए। 

 आरोपियों ने दोनों पीड़िताओं को गाड़ी में बैठने के बाद कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। आरोपियों ने नशे की हालत में दोनों को काफी देर तक गुरुग्राम के कई इलाके में घुमाया और फिर कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में ले गए। यहां दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में शामिल शुभम वारदात के बाद दोनों पीड़िताओं को आश्रम स्थित उनके घर के पास छोड़ कर फरार हो गया। 11 नवंबर की सुबह करीब चार बजे नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे सफदरजंग  अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद सामने आया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में नाबालिग और उसकी मौसी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। साथ ही दोनों की काउंसलिंग कराई गई। डीडी एंट्री के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बाद दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम, अमन पाल, आशीष उर्फ ​​अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ​​ईशु शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |