अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/मुंगेली 4 नवंबर 2024। मुंगेली जिला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां रायपुर-बिलासपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो जीत का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित बोलेरा पलट गयी। इस भीषण हादसे में गाड़ी के जहां परखच्चे उड़ गये। वहीं उसमें सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी।