Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव जिले की जिला अदालत में मंगलवार को किसी जमानत को लेकर अधिवक्ता एवं ज...
जिले की जिला अदालत में मंगलवार को किसी जमानत को लेकर अधिवक्ता एवं जिला जज के बीच विवाद के बाद हुए घटनाक्रम की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक्सक्लूसिव

जिले की जिला अदालत में मंगलवार को किसी जमानत को लेकर अधिवक्ता एवं जिला जज के बीच विवाद के बाद हुए घटनाक्रम की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Harshad Dewangan 29 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/ गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गजियाबाद जिले की जिला अदालत में मंगलवार को किसी जमानत को लेकर अधिवक्ता एवं जिला जज के बीच विवाद के बाद हुए घटनाक्रम की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है। निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी. दिनेश ने एक वीडियो जारी कर घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिला जज की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर लगभग 11:30 बजे जिला जज की अदालत में सीजेएम के आदेश के बाद थाना कवि नगर में नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे से संबंधित आरोपित की अग्रिम जमानत पर सुनवाई चल रही थी। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 इसी दौरान जमानत अर्जी ट्रांसफर को लेकर अधिवक्ताओं और जिला जज के बीच बहस हो गयी। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और कुछ अधिवक्ता जिला जज के चेंबर तक पहुंच गए और घुसने का प्रयास किया लेकिन तब तक पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से जिला जज को सुरक्षित किया। जब जिला जज को पुलिस अपनी सुरक्षा में ले जा रही थी उसी का लाभ उठाते हुए अधिवक्ताओं ने नीचे बनी पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरे और बयान के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है और  जल्दी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कोर्ट परिसर में भारी हंगामे के बीच पहुंची पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इससे कई वकील घायल हो गए। इस घटना पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता एसोसिएशन ने नाराजगी जतायी है। इसके साथ ही लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच एसोसिएशन ने इस संबंध में एक बैठक भी बुलाई है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |