Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव आरक्षक के शरीर में गरम तेल को उड़ेलने के बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक...
आरक्षक के शरीर में गरम तेल को उड़ेलने के बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया,सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई।
एक्सक्लूसिव

आरक्षक के शरीर में गरम तेल को उड़ेलने के बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया,सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई।

Harshad Dewangan 14 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर है। आरक्षक के शरीर में गरम तेल को उड़ेलने के बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है वहीं एसडीएम के साथ भी मारपीट की भी खबर है। बताया जा रहा है जब आरोपी के घर को आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया इस दौरान एसडीएम ने आरोपी के घर को दमकल बुलाकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान गुस्साए लोगों ने एसडीएम के साथ मारपीट भी कर दी जिसके बाद भीड़ से किसी तरह अपने आप को बचाकर एसडीएम वहां से निकले.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुलदीप साहू नाम के शख्स ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और शवों को 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंक दिया। अर्धनग्न हालत में मिले शवों के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत का है।

आरोपी कुलदीप साहू पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश में गाड़ी से भागते वक्त पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। घटना को लेकर शहर में आक्रोश बढ़ गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। भीड़ ने SDM के साथ मारपीट भी की और शहर बंद करवाकर सूरजपुर थाने का घेराव किया। शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानिए आखिर क्या है मामला :

सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख नगर के रिंग रोड महगवां स्थित किराए के मकान में प्रथम मंजिल पर पत्नी मेहू फैज 38 वर्ष व 12 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रहते हैं। रविवार की रात वे ड्यूटी पर थे। रात को वे जब घर पहुंचे तो पत्नी व बेटी गायब थे, घर में चारों ओर खून के छींटे बिखरे हुए थे।किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल उन्होंने अपने आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पत्नी व बेटी की खोजबीन शुरु की गई। प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का रातभर पता नहीं चला। आज सोमवार की सुबह दोनों का शव सूरजपुर नगर से करीब 5 किमी दूर ग्राम पीढ़ा स्थित खेत के नालीनूमा गड्ढे में पड़ा मिला। पत्नी का शव सडक़ के किनारे गड्ढे में जबकि बेटी का शव सडक़ के दूसरी ओर गड्ढे में अद्र्धनग्न अवस्था में मिला।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |