Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाबा सिद...
  एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई,  बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले 2 हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार
एक्सक्लूसिव

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले 2 हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार

Azaad Bharat Desk 13 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Azaad-bharat News/भारत BIG BREAKING  मुंबई । एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद उनको गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उनको सीने और पेट में 2-3 गोलियां लगी हैं. वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर गए हुए थे. उसी वक्त उन पर अचानक गोलीबारी हो गई. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई है। 
 इस गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अभी भी फरार है.
कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं ले सकता. मुंबई पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडवनीश लीलावती अस्पताल पहुंच गए हैं. एनसीपी चीफ अजीत पवार अभी मुंबई से बाहर बताए जा रहे हैं. इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर बाबा सिद्दीकी एनसीपी (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे. वो पिछले 48 साल तक कांग्रेस में रहे थे. उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे पर लिखा था, ''मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही. आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.'' 
 बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं. वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी. पहली बार बीएमसी में कॉरपोरेटर चुने गए थे. साल 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा वेस्ट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था. बाबा सिद्दीकी की राजनीतिक कर्मभूमि बांद्रा रही है. अधिकतर फ़िल्मी हस्तियां बांद्रा में ही रहती हैं. बॉलीवुड सितारों से उनकी दोस्ती के बारे में सब जानते हैं. वो पहली बार सुनील दत्त के संपर्क में आए थे. इसके बाद संजय दत्त के बेहद करीब हो गए. संजय के जरिए ही उनकी सलमान खान से मुलाकात हुई थी. इसके बाद बाबा सिद्दकी की चर्चित इफ़्तार पार्टियों में फिल्मी सितारों का आना-जाना शुरू हो गया. सलमान और शाहरूख में पैचअप कराने के लिए वो जाने जाते हैं. बताते चलें कि बाबा सिद्दीकी साल 2017 से प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर थे. ईडी ने मई 2017 में कथित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) घोटाले के संबंध में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी और अन्य के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली थी. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने साल 2018 में उनकी करीब 462 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी. मुंबबई के बांद्रा स्थित जमात-ए-जम्हूरियत मलिन बस्ती के पुनर्वास परियोजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था। 
ये है नेता बाबा सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी न सिर्फ राजनेता हैं बल्कि उनका नाम बॉलीवुड में भी मशहूर है. हर साल उनकी इफ्तार पार्टी शहर में चर्चा का विषय रहती है. इस पार्टी में सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के भी कई सितारे शामिल होते थे. सिद्दीकी की पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान भी जरूर शामिल होते हैं. सलमान खान का बाबा सिद्दीकी से गहरा रिश्ता था. हर साल उनकी इफ्तार पार्टी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंड करते हैं। कांग्रेस के सबसे पुराने नेताओं में से एक बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड में भी लोकप्रिय थे,. वह अपने कॉलेज के दिनों से ही कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया. उन्होंने अपनी शिक्षा एमएमके कॉलेज, मुंबई से पूरी की. कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा दो बार नगरसेवक रहे. इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी से तीन बार महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक भी बने। 
, बाबा सिद्दीकी की कुल संपत्ति 7.2 मिलियन है, लेकिन उनकी वास्तविक कमाई के बारे में आधिकारिक जानकारी अज्ञात है. बाबा सिद्दीकी के मनोरंजन उद्योग के सितारों के साथ अच्छे संबंध हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने 2018 में बाबा सिद्दीकी के घर पर छापेमारी की थी और इसमें 462 करोड़ की संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ था। बाबा सिद्दीकी और सलमान खान का रिश्ता काफी करीबी है. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था. सलमान कई सामाजिक सेवा गतिविधियों में भी बाबा के साथ नजर आते थे. सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों के कारण ही नहीं बल्कि कई विवादों के कारण भी चर्चा में रहते हैं. हिट एंड रन केस हो या मृग शिकार, सलमान की कई हरकतों ने सनसनी मचा दी थी इस मामले में सलमान को जेल भी जाना पड़ा था. सलमान जब भी मुसीबत में होते थे तो बाबा सिद्दीकी हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते थे. उनके हर केस की सुनवाई के दौरान बाबा सिद्दीकी कोर्ट में मौजूद रहते थे या फिर सलमान के परिवार की मदद करते नजर आते थे।


 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |