Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव सबसे स्वच्छ दुर्गा उत्सव समिति पंडाल को किया जाएगा सम्मानित
सबसे स्वच्छ दुर्गा उत्सव समिति पंडाल को किया जाएगा सम्मानित
एक्सक्लूसिव

सबसे स्वच्छ दुर्गा उत्सव समिति पंडाल को किया जाएगा सम्मानित

Harshad Dewangan 09 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

Azaad-bharat News/स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित होगी स्वछतम पंडाल प्रतिस्पर्धा

रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के तहत स्वछतम दुर्गा उत्सव समिति पंडाल प्रतिस्पर्धा की घोषणा की गई है। इसमें निगम द्वारा जारी स्वच्छता एडवाइजरी के तहत दुर्गा उत्सव समिति पंडाल के अंक निर्धारित किए जाएंगे। इसी आधार पर शहर के दुर्गा उत्सव समिति से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया जाएगा और पंडाल के पदाधिकारियों, सदस्यों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। 

शहर भर में दुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह पर गरबा, डांडिया, जगराता, भजन, कीर्तन, जस गीत आदि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। शहर में भव्य रूप से दुर्गा उत्सव को मनाने के साथ ही निगम प्रशासन द्वारा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के भाव को उजागर किया गया है। इसके लिए स्वछतम दुर्गा उत्सव पंडाल प्रतिस्पर्धा की घोषणा की गई है, जिसके तहत दुर्गा पंडाल में भंडारे प्रसाद वितरण आदि में जीरो वेस्ट अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध, पंडाल में डस्टबिन का उपयोग एवं सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग रखने की व्यवस्था, प्लास्टिक के सामानों एवं थर्माकोल से पंडाल के सजा सज्जा नहीं करने या काम करने, पीने का पानी के लिए प्लास्टिक या कागज के डिस्पोजल के बजाय स्टील गिलास का उपयोग करने, भंडारे, प्रसाद वितरण आदि में प्लास्टिक या कागज के प्लेट के बजाय पत्ते से बने पतरी-दोना का उपयोग करने, महिला पुरुष के लिए शौचालय की अधिकतम दूरी इंगित करने, पंडाल एवं रावण दहन कार्यक्रम के आसपास ठेला गुमटी में हाइजीनिक, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग आदि की निगरानी,  पंडाल के आसपास लगे ठेला गुमटी में स् खाद्यान्न सामग्री देने के लिए स्टील के प्लेट या पत्तल के दोना उपयोग करने, पंडाल के आसपास से गंदे पानी की सुव्यवस्थित निकासी, समिति सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक वालंटियर नियुक्त कर पानी, लाइट, सफाई की सुव्यवस्थित व्यवस्था, दुर्गा उत्सव समिति पंडाल द्वारा दिए गए स्वच्छता के संदेश, पानी पाउच एवं प्लास्टिक बोतल वर्जित करना, पंडाल के आसपास सुव्यवस्थित यातायात परिवहन लागू करना आदि व्यवस्था के तहत दुर्गा पंडाल को अंक दिए जाएंगे। निगम प्रशासन द्वारा सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, साफ सफाई स्वच्छता अपनाने, डस्टबिन का उपयोग करने और निगम के वाहनों को ही पंडाल से निकले कचरे को देने की अपील की गई है। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दुर्गा उत्सव पंडाल स्थलों पर स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत स्वछतम पंडाल प्रतिस्पर्धा के लिए मुनादी कराने, पंडाल से निकलने वाले कचरे का समय पर उठाव करने एवं पंडाल के पदाधिकारी से संपर्क कर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |