Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के 2 घंटे बाद एक 9 माह के बच्चे की मौत,...
आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के 2 घंटे बाद एक 9 माह के बच्चे की मौत,बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
एक्सक्लूसिव

आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के 2 घंटे बाद एक 9 माह के बच्चे की मौत,बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

Azaad Bharat Desk 05 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

 Azaad-bharat News/बिहार
समस्तीपुर/स्वराज टुडे: समस्तीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के 2 घंटे बाद एक 9 माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना आंगनबाड़ी केंद्र की है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

मृतक बच्चा गांव के ही सोनू दास का पुत्र आशीष कुमार था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची और आरोपी दो स्वास्थ्यकर्मियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि आशीष को परिवार के लोग टीकाकरण करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र ले गए थे। वहां उस बच्चे को एक साथ चार तरह की सुई दी गई। सूई दिए जाने के करीब 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्वास्थ्यकर्मी को उनसे मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत लापरवाही बरतने के कारण हुई है।

अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा मौत की वजह कुछ और

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज का कहना है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार 9 माह पूरा होने पर खसरा विटामिन ए पीसीवी, गलसुआ का टीका दिया जाता है। छतौना आंगनबाड़ी केंद्र पर दो अन्य 9 माह के बच्चों को भी यह सभी टीके दिए गए हैं, जिसमें दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस कारण से हुई है। उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज का कहना है कि टीकाकरण से मौत की उम्मीद बहुत कम है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत का कारण कुछ और भी हो सकता है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का इंतजार करना बेहतर होगा

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |