Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव छ्त्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन,30 से ज्यादा पत्रक...
छ्त्तीसगढ़ के इतिहास में  पहली बार हुआ ऐसा आयोजन,30 से ज्यादा  पत्रकार संगठन हुए एकजुट
एक्सक्लूसिव

छ्त्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन,30 से ज्यादा पत्रकार संगठन हुए एकजुट

Harshad Dewangan 05 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

Azaad-bharat News/रायपुर/ छत्तीसगढ 

गाँस मेमोरियल मैदान में आयोजित संयुक्त पत्रकार महासभा में पहुंचकर राज्यभर के पत्रकारों ने जोरदार हुंकार भरी। महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम राज्यपाल रामेन डेका को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून, कल्याण और अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। महासभा में पारित संकल्प पत्र में प्रमुख रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून मीडिया आयोग की स्थापना और पत्रकारों के लिए आवास, वेतन स्वास्थ्य एवं पेंशन सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। महासभा ने जनहित और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए इन मुद्दों को बेहद आवश्यक बताया।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए महासभा ने मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून को संशोधित और लागू करने की मांग की। वर्तमान समय में पत्रकारों को असामाजिक तत्वों, माफियाओं और आपराधिक संगठनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में कई पत्रकारों की हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिससे पत्रकार समुदाय में भय का माहौल है।

मीडिया आयोग की स्थापना

महासभा ने मीडिया आयोग के गठन की मांग की, जो पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों का अध्ययन कर उचित सिफारिशें प्रस्तुत कर सके। इसके अलावा, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को भी शामिल करते हुए मीडिया काउंसिल ऑफइंडिया में बदलने की मांग भी उठाई गई।

पीड़ित पत्रकारों को मिला मंच

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए ऐसे पत्रकार जिनके साथ घटनाएं घटित हुई हैं ऐसे पत्रकारों को महासभा ने मंच प्रदान किया। मुख्य रूप से बस्तर में हुए गांजा प्रकरण, अंबिकापुर में पत्रकार को फर्जी तरीके से फंसा कर जिलाबदर करने की कार्यवाही, कहीं अवैध वसूली की झूठी कहानी इस तरह के मामलों में फंसे पत्रकारों को मंच प्रदान किया गया जहां पत्रकारों ने पूरी पत्रकार बिरादरी को अपनी व्यथा कथा बताई और अपने लिए न्याय की उम्मीद की।

पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं

महासभा ने पत्रकारों के कल्याण हेतु कई मांगें रखीं, जिनमें पत्रकार कल्याण कोष, वेतन बोर्ड का गठन, और पत्रकारों को स्वास्थ्य सुरक्षा और पेंशन योजना का लाभ देने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों के लिए उचित वेतन देने की मांग की गई। संयुक्त पत्रकार महासभा ने राज्य सरकार से अपील की है कि पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महासभा ने पत्रकारों को आवास, स्वास्थ्य, और पेंशन जैसी सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया है। महासभा के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपने के बाद स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पत्रकार समुदाय को अपने हितों की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन की दिशा में कदम उठाना पड़ेगा।

विभिन्न प्रेस क्लबों से मिला समर्थन

कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रदेश के विभिन्न प्रेस क्लब तथा जिला पत्रकार संघों को भी आमंत्रित किया गया है जैसे रायपुर प्रेस क्लब, बेमेतरा प्रेस क्लब, कोंडागांव प्रेस क्लब, महासमुंद प्रेस क्लब, कुम्हारी प्रेस क्लब, दुर्ग प्रेस क्लब, कांकेर जिला पत्रकार संघ तथा अन्य जिलों के प्रेस क्लब आमंत्रित थे। पत्रकारिता संकल्प में छत्तीसगढ के सभी प्रेस क्लब तथा पत्रकार संगठनों ने व्यापक भागीदारी की सूचना दी।

आयोजन में सहभागी संगठन

इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ (पंजीयन क्रमांक 617), पत्रकार कल्याण महासंघ, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ जर्नलिस्ट यूनियन, छत्तीसगढ सक्रीय पत्रकार संघ, छत्तीसगढ प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट आदर्श पत्रकार संघ, सद्भावना पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ, भारतीय पत्रकार संघ, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मीडिया पत्रकार मंच, छत्तीसगढ लघु समाचार संपादक संघ, अखिल भारतीय पत्रकार एवं संपादक एसोसिएशन, पत्रकार प्रेस महासंघ, प्रदेश पत्रकार यूनियन, छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, पत्रकार जनकल्याण समिति, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिशन पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त संघर्ष समिति छत्तीसगढ तथा वर्किंग जर्नलिस्ट मिडिया कौंसिल का नाम भी शामिल है।


कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज, अशोक तोमर, उचित शर्मा, महेश शर्मा, आसिफ इकबाल, के के शर्मा, प्रकाश शर्मा, सुनील नामदेव, नीलेश शर्मा, शकुंतला तरार, श्रीमती रेणु नंदी तिवारी, शगुफ्ता शिरीन, आफ्ताब बेगम, सुधाकर पांचाल कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुधीर आजाद तंबोली, कमल शुक्ला, पीसी रथ, छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से अमित गौतम (प्रदेश अध्यक्ष), महेश आचार्य (प्रदेश उपाध्यक्ष), अर्जुन झा (प्रदेश उपाध्यक्ष), घनश्याम शर्मा, रूपेश श्रीवास, मनीष दयाल, किरण सुलेमान, तिलका साहू, बलराज नायडू, राहुल सेन, राहुल मिश्रा।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |