Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव क्या पता था, सोमवार को स्कूल गए बच्चे और काम से निकला बेटा घर वापस...
 क्या पता था, सोमवार को स्कूल गए बच्चे और काम से निकला बेटा घर वापस नहीं लौटेगा.
एक्सक्लूसिव

क्या पता था, सोमवार को स्कूल गए बच्चे और काम से निकला बेटा घर वापस नहीं लौटेगा.

Harshad Dewangan 24 September 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/राजनांदगांव/रायपुर। क्या पता था, सोमवार को स्कूल गए बच्चे और काम से निकला बेटा घर वापस नहीं लौटेगा। बड़े जतन और मिन्नतों से अपने कलेजे के टुकड़ों को भेजा था, लेकिन अचानक आसमान से गिरी बिजली ने सब कुछ छीन लिया। बड़ी बेसब्री से घर के परिजन अपने बच्चों के आने की राह देख रहे थे, तो कोई अपने भाई के काम से लौटने की आस लिए हुए था। उन्हें सूचना मिली आकाशीय बिजली गिरी है। इससे घबराए परिजन घटना स्थल पर तो कोई अस्पताल पहुंचा। जहां उनकी पूरी दुनिया उजडऩे की खबर मिली तो वे बेसुध हो गए।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
  • उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था, कि उनका बेटा और भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। कुछ क्षण के लिए आंखें पथरा सी गईं, शायद दिल यह मानने को तैयार नहीं था, मेरे कलेजा का टुकड़ा खो चुका है। पिता तो थोड़ा ह्दय को कठोर कर खुद को संभालने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही अपनी पत्नी की चीख पुकार सुनी तो वह भी दहाड़ मारकर रोने लगे। एक साथ इतने लोगों की मौत ने वहां मौजूद लोगों को भी हिलाकर रख दिया, इस मातमी मंजर को देखकर हर शख्स अपने आंसू नहीं रोक पाया।


 तो मां-बाप का इकलौता सहारा ही काल ने छीन लिया

वैसे तो इस इंतेहा, दर्दनाक अनहोनी ने किसी का बेटा तो किसी का भाई छीन लिया। लेकिन पीयूष साहू की मौत से उनके मां-बाप के घर का इकलौता चिराग ही बुझ गया। अपने बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी बेसुध हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रह-रह कर बेहोश हो जा रहीं हैं। इस दंपत्ति को संभालने में गांववासी और सगे संबंधी जुटे हैं।


शायद आज घर से नहीं भेजती अपने लाल को

शोक असहनीय दर्दनाक माहौल में जिन माता-पिता के बच्चों की मौत इस घटना में हुई है। उन घरों से परिजनों की यही चित्कार सुनाई दे रही है कि शायद अपने बेटे को स्कूल नहीं भेजते। लेकिन विधि के विधान को कौन टाल सकता है, कुछ ऐसी ही समझाइश और सांत्वना सगे संबंधी दे रहे हैं। अस्पताल के बाहर और गांव में चीख पुकार और करुण रूदन ही सुनाई पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
गौरलतब है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना में एक घायल व्यक्ति का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |