अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। प्रदेश में प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। सीएम साय ने आज कॉन्फ्रेंस में राजस्व विभाग में लापरवाही के मामले में गहरी नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद देर शाम ट्रांसफर लिस्ट आ गई। प्रदेश में राजस्व विभाग से ताल्लुक रखने वाले तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप पंजीयक और राजस्व निरीक्षक जैसे अधिकारियों को बदल दिया गया है। इस फेरबदल में 55 तहसीलदार, 51 नायब तहसीलदार, 28 राजस्व निरीक्षक, 33 उप पँजियक और 02 बीईओ शामिल हैं। कुल मिलाकर 169 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।