अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad Bharat News/छत्तीसगढ़/रायपुर/रायपुर। टाटीबंध स्थित एम्स कैम्पस (Raipur Aiims) की चारदीवारी के पास झाड़ियों के पीछे एक अधेड़ मरीज की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली. रीवा मप्र निवासी महेन्द्र कुमार उपाध्याय नामक यह मरीज 3 दिनों पहले एम्स के ही आपात चिकित्सा कक्ष से इलाज के दौरान गायब हुआ था. पुलिस का कहना है कि दिमाग में किसी तकलीफ के कारण मरीज को उनके दो बेटे यहां इलाज के लिए लेकर आए थे. 6 सितंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी. नौ सितंबर को सुबह पुलिस के निर्देश पर एम्स के सिक्योरिटी वालों ने कैम्पस में ही सुनसान जगहों पर तलाश के निर्देश दिए थे.