Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव *ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया चक्रधर समारोह...
*ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया चक्रधर समारोह में 10 सितंबर को बिखरेंगे अपनी धुनों का जादू
एक्सक्लूसिव

*ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया चक्रधर समारोह में 10 सितंबर को बिखरेंगे अपनी धुनों का जादू

Azaad Bharat Desk 02 September 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad-bharat News/रायगढ़, 2 सितम्बर 2024/ 39 वें चक्रधर समारोह में शिरकत करने अंतर्राष्ट्रीय मंचों में अपनी बांसुरी के धुनों का जादू बिखेर चुके और संगीत के क्षेत्र में पूरी दुनिया में सर्वोच्च सम्मान माने जाने वाले ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित श्री राकेश चौरसिया भी पहुंच रहे हैं। 10 सितंबर की शाम वे अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगे। जहां उनके बांसुरी की धुनों की तबले की थाप के साथ संगत सुनने को मिलेगी।

           श्री राकेश चौरसिया देश के बांसुरी लीजेंड और पद्म विभूषण से सम्मानित श्री हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे और शिष्य हैं। पद्म विभूषण श्री हरिप्रसाद चौरसिया भी वर्ष 2015 में चक्रधर समारोह में पधार चुके हैं। श्री राकेश चौरसिया ने सोलो बांसुरी वादक के रूप में ख्याति अर्जित करने के साथ ही फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया।

*पहलीपहली बार ग्रैमी में मिला नॉमिनेशन, जीते 2 अवार्ड*

इस साल 2024 के ग्रैमी अवॉड्र्स में उन्हें 2 पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। श्री राकेश चौरसिया ने एल्बम एज वी स्पीक के लिए 2024 में सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम की श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता। इसके अतिरिक्त इस एल्बम के पश्तो ट्रैक के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन की श्रेणी में भी उन्होंने ग्रैमी पुरस्कार जीता। यहां गौर करने वाली बात यह है कि श्री राकेश चौरसिया के लिए यह पहला अवसर था जब उन्हें ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मिला और दो कैटेगरी में नामांकित होने के बाद उन्होंने दोनों ही ग्रैमी अवार्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

*इंस्ट्रुमेंटल एल्बम 'एस वी स्पीक' में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ की जुगलबंदी*

श्री राकेश चौरसिया ने जिस एल्बम एस वी स्पीक के लिए ग्रैमी जीता है। उसमें अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ जुगलबंदी की है। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन, अमेरिकी बैंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी बेस गिटारिस्ट और कंपोजर एडगर मायर के साथ मिलकर एस वी स्पीक में काम किया है। यह एक इंस्ट्रुमेंटल एल्बम है जो पुरी दुनिया में खासा चर्चित हुआ था।

*पहला मौका होगा जब ग्रैमी अवार्ड विजेता कलाकार चक्रधर समारोह में करेंगे शिरकत*

चक्रधर समारोह के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब ग्रैमी अवार्ड विजेता कोई कलाकार पुरुस्कृत होने के पश्चात समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं। श्री राकेश चौरसिया को इसी वर्ष ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है। समारोह के श्रोताओं के लिए उनको सुनना एक अद्भुत अनुभव होगा।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |