Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ,इसको लेकर स...
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ,इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित.
एक्सक्लूसिव

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ,इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित.

Harshad Dewangan 29 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे आम लोगों में डर पसरा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि स्वाइन फ्लू पर अंकुश लगाने को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, और इसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा। बुधवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, ‘हमारे यहां स्वाइन फ्लू के साथ ही कई तरह के और संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में जिस तरह से यहां स्वाइनफ्लू का कहर देखने को मिल रहा है जिसमें अब तक हजारों की संख्या में लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है।’


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

‘हम किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार के दिशानिर्देश का व्यापक स्तर पर पालन किया जा रहा है। जांच के दायरे को विस्तारित किया जा रहा है। इसके अलावा, हम लोग यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब तक कितने लोग इससे संक्रमित पाए जा चुके हैं। हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर हम किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब तक स्वाइन फ्लू की जद में आकर 12 लोगों के मौत हो चुकी है। जिसे लेकर आम लोगों में डर का माहौल भी देखने को मिल रहा है, लेकिन हम लगातार इस डर को विस्तारित होने से रोक रहे हैं।’

 आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है’

जायसवाल ने कहा, ‘इस दिशा में हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कमर कस ली है, लेकिन मैं यहां पर एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में अभी महामारी जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई है। हमारी टीम पूरी तत्परता के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हुई है। हमारे पास जांच के दायरे को बढ़ाने के लिए पर्याप्त उपकरण हैं। अगर कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा होती है, तो उससे निपटने के लिए हमारे चिकित्सकों की पूरी टीम तैयार है। इसके साथ ही मैं आप लोगों से भी अपील करना चाहूंगा कि आप लोगों को जहां कहीं भी स्वाइन फ्लू के मरीज दिखे, तो आप लोग उसकी फौरन जांच करवाएं।’


सभी हॉस्पिटल में जांच की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘हमारे प्रदेश के सभी हॉस्पिटल में जांच की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। हमने स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड बनाए हैं, ताकि इस बीमारी को प्रसारित होने से रोका जा सके। हमने पूरी तैयारी कर ली है। अगर कहीं स्थिति बेकाबू होती है, तो इसके लिए हमने पूरा टास्क फोर्स भी गठित किया है।’ इसके अलावा जब उनसे शिविर लगाने के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी स्थिति बेकाबू होती है, तो निश्चित तौर पर शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित करने का प्रयास करेंगे, ताकि इस बीमारी को प्रसारित होने से रोका जा सके। (IANS)

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |