अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ज जारी किया है. 21 अगस्त यानी आज मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, केरल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि 21 अगस्त से दिल्ली में बारिश कम होने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी के लिए मौसम पूर्वानुमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.
वहीँ, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही आने वाले 5 दिनों में बारिश की भी संभावना है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त, उत्तराखंड और राजस्थान में 26 अगस्त तक और उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. मौसम एजेंसी ने मध्य प्रदेश में 21 अगस्त और 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच, महाराष्ट्र में 21 अगस्त और 24 से 26 अगस्त के बीच, छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त तक, गोवा में 26 अगस्त तक और कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.