Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव डॉक्टर हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी रह चुका है सेक्शुअल अब्यूस ऑफे...
डॉक्टर हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी रह चुका है सेक्शुअल अब्यूस ऑफेंडर, पुलिस जांच में हुए और भी कई खुलासे
एक्सक्लूसिव

डॉक्टर हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी रह चुका है सेक्शुअल अब्यूस ऑफेंडर, पुलिस जांच में हुए और भी कई खुलासे

Harshad Dewangan 18 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 Azaad-bharat News/Kolkata Doctor Rape-Murder Case: डॉक्टर हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी रह चुका है सेक्शुअल अब्यूस ऑफेंडर, पुलिस जांच में हुए और भी कई खुलासे

कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड में आरोपी सिविक वालंटियर संजय रॉय को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं, वो दिल दहलाने वाले हैं। पुलिस जांच के बाद पता चला कि आरोपी सेक्शुअल अब्यूस ऑफेंडर रह चुका है। इतना ही नहीं, वह चार बार शादी कर चुका है और उसके साथ भी हिंसा करता था।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 कोलकाता में हुए रेप-मर्डर केस ने देश को फिर से हिलाकर रख दिया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए अपराध के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजय रॉय है और वह सिविक वालंटियर रह चुका है। डॉक्टर की जांच पड़ताल में पता चला है कि वह एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ इससे पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। आरोपी कैसे पकड़ा गया और उसे लेकर अब तक क्या-क्या खुलासे हुए हैं, आइए आपको विस्तार से बताएं-


कैसे पकड़ा गया था आरोपी?

संजय रॉय जो इस मामले का मुख्य सस्पेक्ट है ब्लूटुथ इयरफोन की वजह से पकड़ा गया था। संजय ने 2019 में पुलिस फोर्स जॉइन की थी और वह अक्सर आरजी कर हॉस्पिटल में काम के सिलसिले में जाता रहता था। जिस सेमिनार रूम से डॉक्टर की बॉडी मिली वहां पुलिस को एक टूटा-फूटा-सा ब्लूटुथ इयरफोन भी मिला था। जब पुलिस ने सीसीटीव फुटेज देखी तो पता चला कि वह इयरफोन संजय के गले में थे, जब वह 4 बजे के आसपास इमरजेंसी बिल्डिंग में घुसा था। हालांकि, 40 मिनट बाद जब वह वहां से निकला, तो उसकी गर्दन पर इयरफोन नहीं था।

        31 वर्षीया डॉक्टर की पोस्टपार्टम रिपोर्ट में यह कंफर्म किया गया था कि डॉक्टर को सेक्शुअली असॉल्ट किया गया था। इसी आधार पर डॉक्टर पर शक हुआ और पुलिस ने आरोपी को धर लिया।

 आदतन अपराधी है आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई शिकयतें दर्ज हो चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कोलकाता पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन पर पोर्न क्लिप्स मिली हैं। इतना ही नहीं, उसके पड़ोसियों ने बताया है कि वह 4 बार शादी कर चुका है। उसका कोई भी रिश्ता लंबा नहीं चला, क्योंकि वह अपनी पत्नियों के साथ हिंसा करता था।


चौथी पत्नी घरेलू हिंसा की शिकायत कर चुकी थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉय की पहली पत्नी बेहाला से थी और दूसरी पत्नी और तीसरी पत्नी पार्क सर्कस और बैरकपुर से थीं। ये तीनों ही शादियां इसलिए नहीं चलीं, क्योंकि अपनी पत्नियों के साथ घरेलू हिंसा करते थे। चौथी पत्नी ने तो पुलिस में रॉय के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत तक की थी। रॉय की चौथी पत्नी की पिछले वर्ष कैंसर से मृत्यु हो गई थी।


उनकी एक पत्नी की मां ने कथित तौर पर रॉय के महिलाओं के प्रति हिंसक स्वभाव की पुष्टि की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी सास ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी से शादी करने के लिए अपनी पिछली शादियों को छुपाया था। वह अक्सर उसे प्रताड़ित करता था और जब यह बात उन्हें पता चली थी, तो उन्होंने अपनी बेटी को प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

जॉब रैकेट का हिस्सा था आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉय जॉब रैकेट का हिस्सा था। वह लोगों को पुलिस में भर्ती करना के वादे से पैसे ऐंठता था। दरअसल, रॉय 2019 में स्वयंसेवक के रूप में कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन समूह में शामिल हुआ था, लेकिन बाद में उसे पुलिस कल्याण प्रकोष्ठ में स्थानांतरित कर दिया गया।


इसके बाद वे आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पुलिस चौकी में चला गया और सभी विभागों तक उनकी पहुंच थी। रॉय कथित तौर पर अस्पताल में एक रैकेट का हिस्सा था, जो मरीजों के रिश्तेदारों से भर्ती और बिस्तर के लिए पैसे लेता था। रॉय अक्सर पुलिस अधिकारी की तरह कपड़े पहनता था और पुलिस बैरक में रहने के लिए अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करता था। अगर मरीजों को सरकारी अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलता था, तो वह पास के नर्सिंग होम में बिस्तर खोजने के लिए उनके रिश्तेदारों से पैसे भी लेता था।


कोलकाता पुलिस ने पीड़ित और आरोपी दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे और उनसे डेटा निकालने की प्रक्रिया भी चल रही है। पुलिस ने रॉय पर बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।


कोई सेक्यूरिटी नहीं है हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पास

कोलकाता केस में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद से प्रदर्शन जारी हैं। हॉस्पिटल में काम कर रहे रेजिडेंट्स का आरोप है कि आपातकालीन इमारत के सेमिनार कक्ष में जहां डॉक्टर का शव मिला था, वहां कोई सीसीटीवी कवरेज नहीं है। उनके मुताबिक, मंजिलों पर स्थित वार्ड्स में भी कोई सीसीटीवी नहीं है। सिक्यूरिटी कैमरा सिर्फ इमारत के मुख्य द्वार पर ही है। वहीं, अधिकांश सीसीटीवी काम नहीं करते। फ्लोर पर कोई भी लाइट नहीं है।

संस्थागत व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों में डीन या अन्य अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हालांकि, कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर मामले में इंस्टीट्यूट फेलियर्स के बजाय सिर्फ आपराधिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इतना ही नहीं, अस्पताल अधिकारियों ने परिवार को गुमराह करते हुए बताया कि उनकी बेटी की मौत 'आत्महत्या' से हुई।

देवी की पूजा करने वाले इस देश में महिलाओं के खिलाफ होते अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे न जाने कितने अपराधी हैं, जो हमारे आसपास आजाद घूम रहे हैं और हमें उनकी भनक तक नहीं होगी। कब आएगा वो दिन जब देश में कोई और निर्भया नहीं बनेगी?

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |