अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad Bharat News/नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां आपसी कहासुनी में एक दोस्त ने अपने दोस्त को चार साथियों संग मिलकर गोलियों से भून दिया. हत्या से पहले आरोपी ने मृतक को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद घात लगाए बैठे आरोपियों ने गोलियों से उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है.