अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में स्थित शासकीय और निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है तथा कार्यरत मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा रहे हैं। इस दिशा में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने आज मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा गार्ड्स को सतर्कता से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, खासतौर पर महिला डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और हॉस्टल में तैनात महिला कर्मियों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।