Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव *78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया ध्वज...
*78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण
एक्सक्लूसिव

*78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण

Azaad Bharat Desk 15 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad Bharat News/रायगढ़, 15 अगस्त 2024/ रायगढ़ जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण किया। पुलिस टुकड़ी ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। सांसद श्री राठिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक श्वेत कपोत व विकास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इस अवसर पर मंच पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में परेड की सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में 6वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना व एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

                सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरूद्ध लंबा संघर्ष किया। उनके बलिदान और संघर्षों के फलस्वरूप मिली आजादी को हमें अक्षुण बनाए रखना है। लोकतांत्रिक ताकतों को मजबूत बनाना है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे देश के स्वाधीनता सेनानियों के साथ ही छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भारत माता की परतंत्रता की बेडिय़ों को तोडऩे के लिए जो अनथक मेहनत की, उसके सुखद परिणाम स्वरूप आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। आज जिस स्वतंत्रता का उपभोग कर रहे हैं, वह हमारे पुरखों के बलिदान का प्रतिफल है। बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान आज लोकतंत्र को आगे बढऩे की राह दिखा रहा है। यह हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प में छत्तीसगढ़ प्रभावी भूमिका अदा कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए नई-नई योजनाएं तैयार कर रही है। जिससे सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

            समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री अरूणधर दीवान, श्री पंकज कंकरवाल, श्री कौशलेश मिश्रा, श्रीमती शीला तिवारी, श्री सुरेश गोयल, श्री रत्थू गुप्ता, श्री सुरेन्द्र पाण्डेय, श्री प्रवीण द्विवेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, कमांडेट 6 वीं बटालियन श्रीमती सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल एवं श्रीमती रणजीत कौर घई ने किया।

*परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत*

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें परेड कमांडर-रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह एवं सेकेण्ड इन कमांड-उप निरीक्षक गेंद लाल साहू शामिल थे। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन (जूनियर एवं सीनियर) में प्रथम-संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ एवं द्वितीय-नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़, सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन (पुलिस बल)में प्रथम-छ.ग.सशस्त्र बल 6 वीं वाहिनी रायगढ़ एवं द्वितीय-नगर सेना महिला बल रायगढ़ रहे। सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह नृत्य) में प्रथम-सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़, द्वितीय-सेंट जेवियर्स स्कूल रायगढ़, तृतीय-कार्मेल कान्वेंट स्कूल रायगढ़ एवं सहभागिता में आदर्श बाल मंदिर एवं आदिवासी कन्या आश्रम गोढ़ी को मिला। इसी प्रकार बैण्ड के लिए सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़ को विशिष्ट पुरस्कार मिला।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित*

इस अवसर पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें जिला कार्यालय सहित अन्य विभागों से उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित होने वालों में भगवती प्रसाद लक्ष्मे, जय प्रकाश एक्का, श्याम देव साहू, डेविड टोप्पो, अमित तिर्की, देवकुमारी भारते, जेनिपा पन्ना, प्रवीण कुमार राज, कुलदीप खैरवार, अखिलेश श्रीवास, हरिश यादव, श्रीमती प्रोमेश्वरी राठिया, राकेश कुमार नेताम, ऋषि पटेल, लकेश्वर निषाद, गोपाल सिदार, रोबिन बंजारे, अनिल मिश्रा, सुश्री माया वर्मा, दीपक पटेल, श्रीमती सुषमा स्वर्णकार, श्रीमती किरण पटनायक, राजकुमार राठिया, डॉ.राजकुमार गुप्ता, डिलेश पटेल, भवानी शंकर भोई, एल.के.जांगड़े, रागिनी राठौर, श्रीमती राधा महाणा, सुश्री विक्टोरिया टोप्पो, अंजनी कुमार राव, खिलेन्द्र देवांगन, दिनेश्वर प्रसाद श्रीवास, श्रीमती इंद्रावती भगत, मुरली दास महंत, समी उस्ला खान, कुमार सिंह कार्निक, रामकुमार भगत, अरखित कुमार राठिया, हेरमन खलखो, श्रीमती लखेश्वरी रेहाना खान, ईश्वर निषाद, पंकज मिश्रा, डॉ.संजीव कुमार गुप्ता, हेमन्त केरकेट्टा शामिल है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |