Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, ...
शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के दिए निर्देश*
एक्सक्लूसिव

शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के दिए निर्देश*

Harshad Dewangan 13 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News/रायगढ़, 13 अगस्त 2024/ कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज जिले भर से जनसामान्य विभिन्न मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। जहां कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को यथा शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

         घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-भालूमार के शासकीय माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के  पालक स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शाला में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर शिक्षकों की व्यवस्था आज पर्यन्त नहीं करने पर बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार लंबे समय से अनुपस्थित अध्यापिका का बर्खास्तगी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

          जनदर्शन में पतरापारा धरमजयगढ़ के मोहल्ले वासी शिकायत आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उराव एवं चिकवा जाति के आदिवासी हैं तथा विगत चार पीढ़ी से मिशन पतरा पारा धरमजयगढ़ में निवासरत हैं, लेकिन वर्तमान में एक अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा एवं पट्टा की बात कही जा रही है, जबकि उक्त भूमि में उनका कभी कब्जा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से पट्टा प्राप्त किया है। उन्होंने जांच कर पट्टा निरस्त करने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने बताया कि उक्त भूमि पर उनके परिवार का कब्जा रहा है। शिकायत आवदेन पर कलेक्टर श्री गोयल ने एसडीएम धरमजयगढ़ को विवादित खसरों का मिसल से मिलान करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए।

           विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम फगुरम निवासी अजय बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे 80 प्रतिशत दिव्यांग है। जिससे आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की प्रदान करने हेतु निवेदन किया। इसी प्रकार विकास खंड खरसिया के ग्राम बड़े देवगांव निवासी श्री जितेन्द्र कुमार ट्राय साइकिल की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से आवाजाही में आसानी होगी। उन्होंने ट्राइसाइकिल हेतु आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग को आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। विकास खंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत भेलवा टिकरा के ग्रामवासी सरपंच सचिव की शिकायत लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल में जलजमाव की स्थिति निर्मित है। जिससे डेंगू एवं जल जनित रोग होने की संभावना है। जिसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहीन एवं अनियमितता बरती गई है। ग्रामवासियों नेे निर्माण कार्यों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जनपद रायगढ़ को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। विकासखंड रायगढ़ के ग्राम टारपाली निवासी श्रीमती रूकमणी अपने परिवार के राशन कार्ड बनवाने हेतु जनदर्शन पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कार्ड नहीं होने के कारण राशन प्राप्त राशन प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे दिक्कत हो रही है। उन्होंने अति शीघ्र कार्ड बनवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार रायगढ़ के कौहाकुंडा निवासी रामस्वरूप मेहर बरसाती पानी की निकासी हेतु नाली निर्माण की मांग लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनो में मोहल्ले में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे आवाजाही प्रभावित होती है। उक्त दोनों आवेदनों पर कलेक्टर श्री गोयल ने निराकरण हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया।

           इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |