अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad Bharat News/कोरबा। बारिश शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाएं प्रदेश भर में बढ़ गई है। सांप अपने बिल से निकलकर लोगाें के घरों में घुस रहे हैं। कई बार लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसमें जान तक जा रही है। अब तक प्रदेश में सर्पदंश के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच कोरबा में सर्पदंश की घटना में डेढ़ साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे को गोद में लेकर खाट में सोई हुई थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में मां-बेटे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद दोनों को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद गांव में मातम व्याप्त है।