Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव रायगढ़ के पटेल पाली की थोक सब्जी मंडी का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ...
 रायगढ़ के पटेल पाली की थोक सब्जी मंडी का वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी के पहल से कायाकल्प होने जा रहा है।
एक्सक्लूसिव

रायगढ़ के पटेल पाली की थोक सब्जी मंडी का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के पहल से कायाकल्प होने जा रहा है।

Azaad Bharat Desk 11 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

रायगढ़।  रायगढ़ के पटेल पाली की थोक सब्जी मंडी का वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी के पहल से कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में 1 करोड़ 67 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज सुबह मंडी परिसर के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने थोक सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात कर चर्चा की और पटेलपाली में होने वाले निर्माण और मरम्मत कार्यों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और इस संबंध महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
 

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि पटेल पाली मंडी सब्जियों और फलों के लिए रायगढ़ जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। इसे मॉडल मंडी के रूप में तैयार कर यहां आने वाले किसानों के लिए तमाम जरूरी बुनियादी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। जिससे किसानों को सुविधाजनक माहौल मिलने के साथ ही उनके व्यापार को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने पटेल पाली मंडी में चबूतरे में स्टांप कांक्रीटीकरण करने के निर्देश दिए जिससे चबूतरे मजबूत और आकर्षक बने। इसके साथ ही चबूतरे के ऊपर कवरशेड बनाने के निर्देश दिए। गेट से अंदर आने वाली सड़क को बीटी रोड बनाने के लिए कहा। परिसर में एक बड़ा गोदाम और किसान सदन तथा कैंटीन भी तैयार करने के निर्देश उन्होंने दिए। इसके साथ ही यहां पर एटीएम शुरु करने के लिए भी कहा। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

             गौरतलब है कि पटेलपाली थोक सब्जी और फल मंडी का कायाकल्प कर इसे मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी के प्रयासों से इसके लिए 1 करोड़ 67 लाख रुपए की स्वीकृति छ.ग.राज्य कृषि विपणन बोर्ड से मिली है। जिससे यहां आने वाले किसानों और सब्जी और फल के क्रेता-विक्रेताओं को सभी जरूरी सुविधाएं यहां मिल सके। स्वीकृति उपरांत अब निविदा की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किए जायेंगे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त  सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़  प्रवीण तिवारी, प्रभारी सहायक आयुक्त  महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व थोक सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारी और व्यापारी सहित कृषकगण उपस्थित रहे।

——— 

पटेलपाली मॉडल मंडी में होंगी ये सुविधाएं

पटेल पाली मंडी के लिए स्वीकृत कार्यों में 07 छायादार चबुतरा का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किया जायेगा। परिसर में निर्मित सी.सी.रोड की मरम्मत के साथ यहां वाहनों की पार्किंग का निर्माण भी इसमें शामिल है। पटेल पाली सब्जी मंडी प्रांगण में स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्क लाईट की मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा मेन गेट, चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ काऊ केचर, बूम बेरियर और परिसर में सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाने का कार्य व कम्प्यूटर सेट, तडि़त चालक लगाने का काम होगा। यहां 100 टन का धरमकांटा कम्प्यूटर सेट व अन्य जरूरी उपकरणों के साथ लगाया जाएगा। परिसर में शौचालय (पुरूष एवं महिला),पेयजल घर निर्माण किया जाएगा। बची खुची सब्जियों के गारबेज मैनेजमेंट के लिहाज से वर्मी कम्पोस्ट टंकी बनाने के साथ कंपोस्ट मशीन लगवाई जायेगी।


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |