अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/बलौदाबाजार - छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने मिलकर बीच चौराहे में एक युवक को तालीबानी सजा दे डाली और पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में करीब 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटवाझर से कटवाझर के रहने वाले युवक को ग्रामीणों ने घेरकर लाठी, डंडा और पत्थर से तब-तक पीटा जबतक युवक की मौत नहीं हो गई। कसडोल पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब तत्काल कसडोल पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आदतन अपराधी था और आए दिन गांव में लड़ाई झगड़ा और विवाद करता था। जिससे ग्रामीण तंग आ चुके थे। युवक की इसी हरकत की वजह से ही ग्रामीणों ने मिलकर इस युवक की हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड के बाद जांच में जुटी कसडोल पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और जल्द ही आरोपियों के नाम उजागर के साथ हत्या की ठोस वजह का खुलासा करने की बात कह रही है।