अपनी पसंद की खबर खोजें
जशपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शराबी शिक्षक के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आते रहते हैं और उनपर कार्रवाई भी होती है. इसके बावजूद शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला में हुआ. जहां प्रधान पाठक शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा और हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं मामले में प्रधानपाठक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।