अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने आज पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विष्णु चंद्रा को ड्यूटी के बीच लापरवाही और सहकर्मी के साथ विवाद करने को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक के सहकर्मी के साथ हुए विवाद के वीडियो सामने आने के बाद यह एक्शन लिया है.बता दें, बिलासपुर में शुक्रवार को जेल चौक के पास दो पुलिस आरक्षकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. यह विवाद कैदी को जेल दाखिल कराने को लेकर हुआ, जब एक आरक्षक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.