Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में लगाया शिविर,
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में लगाया शिविर,
एक्सक्लूसिव

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में लगाया शिविर,

Azaad Bharat Desk 18 July 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad-bharat News/कोरबा/   कोरबा जिले में ग्राम गुरमा की कु.विमला और डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट निवासी कुमारी मंगला की हुई मृत्यु के संबंध में दिनांक 17.07.2024 को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोरबा एवं पीएचसी श्यांग की टीम द्वारा प्रभावित मरीज एवं आसपास के ग्रामों का भ्रमण/निरीक्षण तथा स्वास्थ्यकर्मी एवं परिजनों से पूछताछ कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी ने बताया कि बुखार और पीलिया की वजह से दोनों लड़कियों की मौत होने की संभावना जताई गई है।  

उन्होंने बताया कि मृतिका कु. विमला, पिता श्री हिरा सिंह, उम्र 15 वर्ष, जाति मंझवार, जो कि दिनांक 15.07.2024 को दोपहर लगभग 12ः30 बजे ग्राम विमलता से मूल ग्राम गुरमा श्यांग कोरबा, बुखार से तबियत खराब होने के कारण आई, इनके द्वारा मितानिन या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नहीं बताया गया तथा शाम 03ः00 से 04ः00 बजे के लगभग 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में संबंधित की मृत्यु हो गई। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Acute Liver Failure with severe jaundice होने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसी तरह मृतिका कु. मंगला पिता रूसु राम, उम्र 12 वर्ष, निवासी डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट, पंचायत लबेद कोरबा, जो कि दिनांक 13.07.2024 को शाम 06ः00 बजे लगभग पूर्व निवास पहाड़ के उपर से बुखार से तबीयत खराब होने के कारण बसाहट बलीपुर, पंचायत लबेद कोरबा पहुंची। इनके द्वारा प्राईवेट ईलाज करवाते हुये मितानिन कौशिल्या को सूचना दी। मितानिन कौशिल्या के द्वारा दिनांक 14.07.2024 को आरडी किट से मलेरिया जांच किया गया। दिनांक 16.07.2024 को शाम 03ः00 से 04ः00 बजे के लगभग एलएचव्ही के द्वारा सूचना दिया गया कि उक्त मरीज बेहोश है तो उस सेक्शन गीतकुंवारी से ममता कंवर सीएचओ, एमटी और सेक्टर से आरएमए ओ. पी. धृतलहरे पहुंचे। स्थिति अति गंभीर होने के कारण 108 में संपर्क किया गया। शाम 06ः00 बजे के लगभग 108 से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा उपचार हेतु भेजा गया। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Acute Liver Failure with severe jaundice बताया गया है।

सीएमएचओ ने बताया कि वर्तमान में उक्त प्रभावित क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखी जा रही है एवं स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। आज दिनांक 17.07.2024 को बलीपुर के स्वास्थ्य शिविर में कुल 30 मरीजों का जांच किया गया जिसमें 01 दस्त, 02 मलेरिया पीएफ के मरीज मिले। ग्राम धौंराबारी में भी कुल 43 मरीजों का जांच किया गया जिसमें सामान्य सर्दी, खांसी वाले 12 मरीज मिले, दस्त एवं मलेरिया के मरीज नहीं मिले। उक्त प्रभावित मरीजों को चिकित्सक की निगरानी में उपचारित किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने जिले के समस्त मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् दौरा करते रहें व बुखार, दस्त, पीलिया के मरीज मिलने पर प्राथमिक उपचार पश्चात सेक्टर चिकित्सक, बीएमओ एवं जिला कार्यालय को सूचित करें। जिले में मलेरिया जांच तथा ईलाज एवं दस्त के लिये ओआरएस एवं जिंक की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |