अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर 5 जुलाई 2024। घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई महिला टीआई को SSP संतोष सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। कल ही देर शाम रायपुर महिला थाना में पदस्थ वेदवती दरियो को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक महिला टीआई दहेज प्रताड़ना के मामले में एक महिला से 20 हजार रुपये ले रही थी। हालांकि पहले 50 हजार की डिमांड की गयी थी, लेकिन बाद में 35 हजार में मामला तय हुआ था।
जानकारी के मुताबिक महिला टीआई ने रायपुर में एक दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने और कार्रवाई करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। वेदवती दरियो फरियादी महिला प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। जब प्रीति ने इतने पैसे देने से इंकार किया, तो महिला टीआई ने महिला को वापस भेज दिया।
महिला टीआई वेदवती ने साफ कह दिया कि 35 हजार से वो कम नहीं लेगी। इधर महिला प्रीति ने इसकी शिकायत ACB से कर दी, जिसके बाद एसीबी ने 20 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए महिला टीआई को गिरफ्तार किया।