अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/बिलासपुर 6 जुलाई 2024। बिलासपुर पुलिस ने ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर 94 लाख रुपये रूपये की ठगी की है। महिला का नाम राधिका भारद्वाज है। आरोप है कि इस महिला ने अब तक 18 लोगों को झांसे में लिया और फिर उनसे लाखों रूपये ठग लिये। ठगी हुई रकम से महिला ना सिर्फ अपना अलीशान घर बनाया, बल्कि गाड़ियां भी खरीदी।
महिला शातिर महिला ने की लोगों से 94 लाख की ठगी, इस झांसे के साथ की, कि अगर उसे पैसे देंगे, तो वो उसकी दोगुनी रकम वापस कर देगी। महिला कहती थी कि वो शेयर मार्केट में पैसे लगाती है और उसी से पैसे लोगों को वापस करती है।जल्द मुनाफा और रकम दोगुनी करने के नाम पर राधिका ने 18 लोगों को अपना शिकार बनाया।
लोगों की शिकायत के बाद बिलासपुर पुलिस ने ठगी करने वाली महिला राधिका भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। करीब 18 लोगों को महिला ने ठगी का शिकार बनाया है। महिला ने पचपेड़ी थाना क्षेत्र में इस तरह की ठगी का वारदात को अंजाम दिया।