अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल पुलिस टीम ने बुधवार को भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले में हिंसा और के बाद से ही किशोर नवरँगे फरार था। सूत्रों के मुताबिक किशोर नवरंगे ने 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था और किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर ही प्रदेश भर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।