Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी,एक जिले में एक दिन में तीन साइबर ठगी
छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी,एक जिले में  एक दिन में तीन साइबर ठगी
एक्सक्लूसिव

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी,एक जिले में एक दिन में तीन साइबर ठगी

Harshad Dewangan 31 May 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 Azaad-bharat News/Home/राज्य/छत्तीसगढ़/  दुर्ग। जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. जिले में एक दिन में तीन साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए.इनमें तीन करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी की गई. पुलिस की साइबर सेल टीम अब बैंक खातों और मोबाइल नंबरो के माध्यम ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और बिट क्वाइन खरीदी को लेकर एक ही दिन में सुपेला और भिलाई नगर थाने में लगभग साढ़े 3 करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी के केस दर्ज हुए है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सभी पीड़ित काफी पढ़े लिखे और बड़े अधिकारी हैं. कल ही भिलाई नगर थाने में ऑनलाइन ठगी के दो मामले दर्ज हुए थे. जबकि एक मामला आज सुपेला थाने में ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से आया 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर और हॉस्पिटल सेक्टर निवासी डॉ. लिपी चक्रवर्ती के साथ हुआ है. लिपि ने बताया कि उनके साथ टेलीग्राम मोबाइल एप पर क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 58 लाख 43 हजार 900 रुपए की आनलाइन ठगी की गई. इसमें उन्हें एक गिरोह ने वाट्सअप और टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से लाइक और सब्सक्राइब के बदले रुपये देने का लालच देकर क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने का झांसा दिया और धीरे धीरे 58 लाख रुपये ठग लिए.  . बीएसपी के रिटायर्ड अधिकारी का है. उनसे 1.26 करोड़ की ठगी का मामला की गई. सूर्या विहार कालोनी जुनवानी निवासी बीएसपी के रिटायर्ड अधिकारी के साथ 1 करोड़ 26 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है. 64 वर्षीय बीएसपी अधिकारी ने बताया कि वो शेयर ट्रेडिंग करता है. उसे एक वाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक आया. उसी ग्रुप के माध्यम से उसे एक शेयर ट्रेडिंग खरीदी का एप डाउनलोड करवाया गया था. जबकि रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.58 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. भिलाई के हुडको क्षेत्र के निवासी एसबीआई के रिटायर्ड बैंक अधिकारी सुरेश चिदंबरम ने भिलाई नगर थाने में 1 करोड़ 58 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया है. अधिकारी ने बताया कि उसने शेयर ट्रेडिंग के लिए गूगल में एक शेयर ट्रेडिंग एप को सर्च किया था. उसने जिस एप को लिंक से डाउनलोड किया था वो साइबर ठग का बनाया हुआ कॉपी एप था. उसने उस एप के जरिए धीरे धीरे करके 1.58 लाख की शेयर खरीदी की. इस दौरान उसके शेयर ट्रेडिंग एप में उसका वर्चुअल बैलेंस भी दिखाई देता था. जब उसने शेयर बेचकर पैसा निकालना चाहा तो वो अकाउंट में नहीं आया. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और भिलाई नगर थाने में ऑनलाइन शिकायत की. 

इस मामले में दुर्ग के एएसपी अभिषेक झा का कहना है कि लोग अधिक लालच के चक्कर में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है. इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है. एएसपी अभिषेक झा ने लोगों से अपील की है कि कोई भी शेयर मार्केट में शेयर की खरीदी डीमेट अकाउंट के बिना नहीं होती है. अधिक लाभ के लालच में न आएं. ऑनलाइन शेयर खरीदी या बिटक्वाइन खरीदी से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.ऐसा न करने पर ही लोग ठगी का शिकार होते हैं.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |