Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव बारूद की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत और 7 घायल
बारूद की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत और  7 घायल
एक्सक्लूसिव

बारूद की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत और 7 घायल

Harshad Dewangan 25 May 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad-bharat News/बेमेतरा : गर्मी में आग लगने के हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है, ऐसे ही कई केस लगातार सामने आ रहे है, वहीँ इस समय गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे ही बेमेतरा जिले में बोरसी के बारूद फैक्ट्री में आग लग गई। आगजनी से बड़ा धमाका हुआ जिसमें करीब 8 लोग घायल हो गए। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा की है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

मिली जानकारी के अनुसार, पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह ब्लास्ट हो गया था। इस धमाके से फैक्ट्री के अंदर बड़ा गड्ढा हो गया। ब्लास्ट में कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर तक महसूस किया गया। यहां तक कि, फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आस पास के लोग इस घटना से सहम गये। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बेरला-अविहारा पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद रायपुर से 1 और दुर्ग से 2 दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुये। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची।

8 लोगों को अंबेडकर अस्पताल लाया गया :

फैक्ट्री में राहत का काम शुरू हो गया है। घटनास्थल से हादसे में घायल 8 लोगों को अंबेडकर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। मृतक श्रमिक का नाम सेवक राम साहू है। वहीं छह लोगों का इलाज मेकाहारा में जारी है इनमें दिलीप ध्रुव, चन्दन कुमार, मनोहर यादव, रवि कुमार कुरे, नीरज यादव और इन्द्र कुमार रघुवंशी शामिल हैं। वहीं एक श्रमिक शेषनाथ निषाद का अपचार एम्स में जारी है। वहीं घटनास्थल के पास ही एक और गोदाम में भी आग लग गई है। यहां भी बड़े पैमाने पर बारूद और विस्फोटक सामान रखा गया था।

लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा – सरपंच 

बोरसी गांव के सरपंच टिकेंद्र परगनिहा ने स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, बड़ी संख्या अभी भी लोग यहां मलबे के नीचे फंस गए हैं। सरपंच ने बताया कि, फैक्ट्री में हो रही लापरवाही की जानकारी पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी थी। यह ब्लास्ट लापरवाही के कारण ही हुआ है। अभी भी यहां पर हादसे की आशंका बनी हुई है।

मानी जाती है छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री :

बोरसी के इस बारूद फैक्ट्री को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री माना जाता है। बहुत ही लंबे समय से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है। यह प्लॉट काफी लंबा है, लगभग 300-400 एकड़ में फैला है। इतने बड़े फैक्ट्री में ब्लास्ट से लोग दहशत में हैं। हादसे के बाद कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। वहीं प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। वहीँ इस घटना के बाद डिप्टीसीएम विजय शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |